सीवान भाजपा ईकाई ने अपने नये जिला अध्यक्ष का अभुतपूर्व अभिनंदन किया।

सीवान भाजपा ईकाई ने अपने नये जिला अध्यक्ष का अभुतपूर्व अभिनंदन किया।

सीवान में पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल तिवारी बनाए गए।

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर के चाप ओवर ब्रिज के निकट जिला भाजपा कार्यालय में नये जिला अध्यक्ष हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा में सीवान जिले के संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों का औपचारिक स्वागत किया गया।
पूरे सीवान जिले को संगठनात्मक दृष्टि से 41 मंडलों में विभक्त किया गया है वहीं जिले को संगठनात्मक दृष्टि से पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है। इसके तहत सीवान पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद और पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष राहुल तिवारी को बनाया गया है। गौरतलब हो कि राहुल तिवारी संगठन के कई दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं साथ ही वह दरौली विधानसभा के प्रभारी भी रहे और सबसे बढ़कर वह जनसंघ व भाजपा के कद्दावर नेता,सीवान भाजपा के पितामह जनार्दन तिवारी के पोते हैं।


पिछले चार महीने से इस चुनाव को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय रहा। पार्टी ने सबसे पहले प्राथमिक सदस्य बनाया फिर सक्रिय सदस्य बनाया।इसके बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिला सदस्यता प्रभारी के रूप में लालबाबू कुशवाहा रहे वहीं संगठनात्मक चुनाव के लिए क्षेत्रीय प्रभारी संतोष कुमार राय रहे। इस पूरे चुनाव का देखरेख बिहार सरकार के मंत्री कृष्णानंद पासवान कर रहे थे।सीवान के पूर्वी क्षेत्र में दो विधानसभा महाराजगंज और गोरेयाकोठी होंगे वहीं सीवान पश्चिम क्षेत्र में 6 विधानसभा सीवान, जीरादेई, दुरौंधा, बड़हरिया, दरौली, और रघुनाथपुर होंगे।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के परिसर‌ में हुए समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार, बिहार मंत्री कृष्णदेव पासवान, विधायक दवेशकांत सिंह, दुरौंधा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा सदस्य नंद प्रसाद चौहान,वरीय भाजपा नेता शंभू प्रसाद, बिट्टू सिंह, प्रमील कुमार गोप, सत्यम दूबे सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे।

जबकि हजारों की संख्या में जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा कार्यालय का परिसर पूरी तरह से कार्यकर्ताओं से पूरे दिन अटा पड़ा रहा, वहीं ढोल नगाड़ों की धुन निरंतर वातावरण को उत्सव में बदल दिया। पटाखे की आवाज भी अपनी निरंतरता को बरकरार रखा और एक उत्सव के रूप में नए जिला अध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। वहीं मुख्य सभागार के प्रवेश द्वार पर भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील मोदी की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा के पूज्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर सभी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया, तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से की गई। पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा नेत्री अनुराधा गुप्ता ने किया।

समारोह में क्या पुराने क्या नए, कार्यकर्ताओं ने एक साथ उपस्थित होकर नए जिला अध्यक्ष को बधाई दिया उनका अभिनंदन किया और उनके साथ संगठन के लिए कार्य कुछ करने संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए जलपान एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!