सीवान की खबरें :बाबा साहब की जयंती पर निकली बाइक रैली

सीवान कीखबरें :बाबा साहब की जयंती पर निकली बाइक रैली

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रघुनाथपुर में बाइक रैली निकाली गई। यह आयोजन टारी नेवरी और गभीरार के लोगों द्वारा किया गया था। डॉक्टर अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है, जो उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में होती है। वह भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक महान नेता थे।

 

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई।सर्वप्रथम चैनपुर में स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दलों के नेताओं ने अंबेडकर के प्रतिमा पर मलयार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया।

 

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई।सर्वप्रथम चैनपुर में स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दलों के नेताओं ने अंबेडकर के प्रतिमा पर मलयार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया।

 

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के आसड़ गांव निवासी चंदेश्वर राय का पुत्र कमलेश राय, निरखापुर के धर्मेंद्र गोड़ की पत्नी उर्मिला देवी व सरौत गांव के मनोरंजन सिंह का पुत्र संजय सिंह शामिल है। घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

जमीन विवाद में मारपीट चार महिलाएं घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलो में शंभू चौहान की पत्नी राजबली देवी, उसकी पुत्री मंजू कुमारी और पूजा कुमारी के अलावा लालबाबू महतो की पत्नी बिंदा देवी घायल शामिल है। सभी महिलाओं के इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

जमीन विवाद को लेकर मारपीट तीन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी दोस्त मोहम्मद का पुत्र सतार मियां, बिलाल हक का पुत्र पत्नी मेहरुन निशा व सब्बा परवीन शामिल है। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

 

 

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ग्यासपुर निवासी कालिम राय का पुत्र नसीम राय है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।

 

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्रेनवा माधोपुर गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी गुलाल महतो तथा रामासरे बिन शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी महुआ तथा बंटी बबली शराब बरामद हुआ है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

मारपीट की घटना में एक युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में रविवार को आंधी में झोपड़ी गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी मिथिलेश राय का पुत्र शिवम कुमार व विशैसर राय का पुत्र उपेंद्र कुमार राय शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक स्थानीय निवासी गोपीचांद का पुत्र मनोज बांसफोर है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।

 

यह भी पढ़े

एक सर्टिफिकेट पर बिहार पुलिस में 41 साल नौकरी करते रहे फुफेरे भाई

 भागलपुर में शराब तस्करों की खैर नहीं, SSP हृदय कांत के आदेश से मचा हड़कंप

रघुनाथपुर  में धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती, नेताओं का लगा जमावड़ा

रघुनाथपुर : हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा एवं आरती

बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश के साथ आगे बढ़ रही है केंद्र व प्रदेश सरकार : प्रधानमंत्री

संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे बाबा साहेब : मुख्यमंत्री

श्री जयराम विद्यापीठ में हुआ हवन यज्ञ एवं रुद्राभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!