सीवान की खबरें :  दाहा नदी में डूबने से एक व्‍यक्ति की मौत

सीवान की खबरें :  दाहा नदी में डूबने से एक व्‍यक्ति की मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला  के हसनपुरा प्रखंड के  एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती हाता निवासी 48 वर्षीय दिलीप राम की दहा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह नदी तैरकर बसंत नगर बाजार करने गए थे, लेकिन गहरे पानी में जाने से डूब गए। शनिवार को स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।पुअनि सोहन मिश्र और सअनि सुधीर कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। शव नदी में मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक दिलीप राम के तीन पुत्र हैं – योगेन्द्र राम, विशाल कुमार और विकास कुमार राम। इनमें से केवल योगेन्द्र विवाहित हैं।शनिवार की दोपहर शव पोस्टमार्टम कराकर पैतृक गांव पहुंचा, जहां गांव स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

 

थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस दौरान जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की और आपसी सहमति से समस्याओं का समाधान निकाला। जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसका निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया गया। इस आयोजन से लोगों को राहत मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा।रघुनाथपुर में जनता दरबार के माध्यम से जमीनी विवादों का निपटारा।

 

शराब पीने के आरोप में  एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी जितेंदर कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए चैनपुर थाना पुलिस ने सिवान न्यायालय भेज दिया।

 

 

अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। अंचल कर्मियों ने बताया कि आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को रखा। जहां अधिकारियों ने जमीनी मामलों की सुनवाई की और दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद उन्होंने निष्पक्ष निर्णय लिया और विवाद का निपटारा किया।

 

मारपीट की घटना में   महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सिसवन। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी शिवदयाल महतो का पुत्र विरेश कुमार महतो है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

मारपीट की घटना में  महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी चंदन गुप्ता की पत्नी प्रतिमा देवी है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

यह भी पढ़े

सीवान  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार *लूट की कर रहे थे तैयारी

चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे- ट्रंप

ट्रंप के बदलते बयान का क्या रहस्य है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!