सीवान की खबरें : सिसवन थाना में जनता दरबार का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई की और आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित 5 मामलों का निपटारा किया।जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।जनता दरबार के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाकर संतुष्ट हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।इस पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर देख रहे हैं। जनता दरबार के आयोजन से प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी कम हुई है और समस्याओं का समाधान करने में मदद मिली है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, जनता दरबार के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
मारपीट की घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिवान में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी विनोद प्रसाद का पुत्र विवेक कुमार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
मारपीट की घटना में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई । घायल महिला स्थानीय निवासी शमशाद राईन की पत्नी नरगिस खातून है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सावन को ले छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खुशी खातून ,रीना कुमारी ,नेहा कुमारी ,मुस्कान कुमारी आदि छात्राओं ने भाग लिया ।प्रतिभागियों को हेड मास्टर राजेश यादव ने पुरस्कृत किया ।इस मौके पर शिक्षक शिक्षिका नीलम कुमारी ,सरिता कुमारी, रिमी कुमारी, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
रघुनाथपुर में जनता दरबार का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष ने जमीन से संबंधित 9 मामलों पर सुनवाई की। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों ने जमीनी विवाद के निपटारे के लिए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को कहा गया था। जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद विशेष कैंप का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार और सिसवन अंचल अधिकारी पंकज कुमार सहित कई बीएलओ उपस्थित थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए लोग दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नए मतदाता भी अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस विशेष कैंप के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक सटीक और अद्यतन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मतदाता सूची में सुधार और नए नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें और आवश्यक सुधार कराएं।इस विशेष कैंप के आयोजन से मतदाता सूची को अद्यतन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी ।
जिप सदस्य ने विद्यालय के कमरें का किया उदघाटन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय में पंद्रहवीं योजनातर्गत (ऑनटाइड) मद से करीब आठ लाख रूपये की लागत से बने एक कमरे का उद्घाटन जिप सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा सामाजिक विकास का मूल आधार है।विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक थी।वहां कमरा का जरूरत था। अभिभाव व प्रधानाध्यापक ने कमरा निर्माण कराने की मांग की थी।अभिभावकों ने जिप सदस्य को धन्यवाद दिया।मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मेनू कुमारी,प्रधानाध्यापक सुदामा प्रसाद, शिक्षक राजेश यादव, डॉ बिजेंद्र ठाकुर, विनय तिवारी, अशोक सिंह आदि थे।
मैरवा में जनता दरबार का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
मैरवा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 7 मामलों पर सुनवाई किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया।
यह भी पढ़े
सारण जिला के कुख्यात 10 संसीमित बंदियों का किया गया कारा स्थानांनतरण
नेमदारगंज में मारपीट के दो मामले: पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया
आई.टी.आई. परीक्षा उत्तीर्ण कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ः 04 अभियुक्त गिरफ्तार
आईआईटी-बॉम्बे की एक छात्र ने हॉस्टल की 10वीं मंजिल से लगा दी छलांग
जो भारत के हित में होगा, वही सरकार करेगी- पीएम मोदी
केस में पीएम मोदी और मोहन भागवत का नाम लेने को कहा जा रहा था – प्रज्ञा ठाकुर