मार्च 2026 में फिर राममय होगा सीवान

मार्च 2026 में फिर राममय होगा सीवान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

8 से 16 मार्च 2026 तक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे नगरवासी

✍️डॉक्टर गणेश दत्त पाठक

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मई 2023 में हुई श्रीराम कथा के एक वर्ष पूरे होने पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, आंदर रोड पर श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक में निर्णय, बैठक के दौरान पूजन, अर्चन, महाप्रसाद का किया गया वितरण

विगत वर्ष 2023 में सीवान जिले की स्थापना के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में नगर की हृदयस्थली गांधी मैदान में सीवान के लाल अंतराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नगरवासियों ने 2 मई से 10 मई 2023 तक श्री राम कथा का श्रवण किया था। यह श्रीराम कथा इतनी भव्य तरीके से आयोजित हुई कि सीवान के सांस्कृतिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बन गई।

श्री राम कथा के आयोजन के पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को आंदर रोड स्थित दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन, आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुनः 2026 में 8 मार्च से 16 मार्च तक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा के आयोजन की सूचना दी गई। श्री राम कथा आयोजन समिति ने मार्च 2026 में श्रीराम कथा के भव्य और शानदार आयोजन का संकल्प जताया।

श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि विगत वर्ष पूज्य राजन जी के श्रीमुख से कथा श्रवण करने जिस उमंग व उत्साह के साथ नगरवासी पहुंचे वह अद्भुत था। समिति के सदस्यों का आपसी समन्वय और समर्पित प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाय कम रहेगी। समिति के स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण और वह भी पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से एक बेहद आनंददाई अनुभव दिला जाता है। विगत वर्ष कई तरह की चुनौतियां श्री राम कथा के आयोजन के संदर्भ में आई लेकिन समिति ने प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से ऐतिहासिक और सफल कथा का आयोजन किया।

सह स्वागताध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह और डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता ने कहा कि विगत वर्ष नौ दिनों तक सीवान राममय ही हो गया था। जाति, धर्म आदि का भेदभाव मिट गया था।समिति के उपाध्यक्ष उद्यमी रुपेश कुमार ने कहा कि 2023 का श्रीराम कथा ऐतिहासिक रहा और 2026 की श्रीराम कथा भी ऐतिहासिक रहेगी। प्रभु श्री राम और पवनसुत हनुमान की कृपा से रामकाज की सफलता सुनिश्चित ही रहती है।

बैठक में समिति के प्रवक्ता डॉक्टर राजेश पांडेय ने कहा कि जब आयोजन की बात आई थी तो लगा नहीं था कि इतना भव्य आयोजन होगा लेकिन प्रभु श्रीराम के काज की सफलता निश्चित ही होती है।

शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि 2023 की श्रीराम कथा सीवान के सांस्कृतिक इतिहास की स्वर्णिम धरोहर बन गई। शानदार प्रबंधकीय समन्वय, पेशेवर आयोजकों का समर्पित प्रयास, विशुद्ध गैर राजनीतिक कलेवर श्री राम कथा को ऐतिहासिक बना गया। डॉक्टर सौरभ सिंह ने कहा कि सीवान में श्रीराम कथा जैसे आयोजन सांस्कृतिक जीवंतता को कायम रखते हैं।

इस अवसर पर हनुमान मंदिर में आरती में सभी सदस्य सम्मिलित हुए। महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर डॉक्टर राकेश तिवारी, नंद कुमार द्विवेदी, प्रेमशंकर सिंह, विजय जादूगर, दीपक सिंह, नीरज गुप्ता, अंजनी पाण्डेय, विजय सिंह, सुधाकर गुप्ता, मुन्ना प्रधान, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!