छठ व्रतियों की भीड़ में घुसा सायरन बजाता हुआ भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष,क्यों ?

छठ व्रतियों की भीड़ में घुसा सायरन बजाता हुआ भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष,क्यों ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्याम बहादुर सिंह ने गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करने का किया दावा

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान शहर में चार दिनों के छठ पर्व का समापन हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। लेकिन इस बीच जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बता दें की सीवान शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित था। रविवार की देर संध्या सायरन बताते हुए तेज रफ्तार में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लिखी एक स्कोर्पियों गाड़ी शहर के जेपी चौक पर लगी पुलिस की नो एंट्री में घुस गई।

पहले तो हूटर बजने की आवाज सुनकर सभी पुलिसकर्मियों किसी अधिकारी की आहट समझकर एका-एक चौक गये। लेकिन जब उनकी नजर स्कॉर्पियो के हार्डिंग पर लगे भीम आर्मी के बोर्ड पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राम और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक बहस हुई।

बता दें कि बीच सड़क पर पहले तो प्रदेश अध्यक्ष पुलिसकर्मियों पर अपना रौब दिखाते दिखे। लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस जाने को कहा तो उन्होंने अपने आप को भीम आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बताया और फिर अपने ऊपर जानलेवा हमला होने की बात कहते हुए न्यायालय द्वारा सायरन बजाकर चलने की अनुमति देने की बात कही।

पुलिसकर्मियों ने निर्गत पत्र मांगे तो करने लगे आनाकानी

जब पुलिसकर्मियों ने छठ व्रतियों से खचाखच भरे सड़कों पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सायरन बजाकर हटाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा मुझे चलते हुए सायरन बजाने की अनुमति है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जब अनुमति पत्र मांगे तो प्रदेश अध्यक्ष आनाकानी करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस जिस रास्ते पहुंचे थे। उसी रास्ते लौटा दिया।

श्याम बहादुर सिंह ने गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करने का किया दावा

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी कहे जाने वाले बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने अपने पार्टी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। उन्होंने गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा का फूल समर्थन करने की बात कहते हुए कहा कि चाहे जो भी होगा भोगेंगे लेकिन भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को जीता कर ही दम लेंगे। हालांकि जब उनसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई होने की सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो होगा वह भोगेंगे लेकिन कुसुम देवी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

गौरतलब है कि यह वही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता श्याम बहादुर सिंह है। जो अपनी रंगीन मिजाजी के लिए जाने जाते हैं। आए दिन उनके ठुमकों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। दो बार बड़हरिया और एक बार जीरादेई से विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार पार्टी विरोधी विरोधी कार्य करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि मैं भाजपा को नहीं मानता लेकिन गोपालगंज में हो रहे उपचुनाव में लड़ रही कुसुम देवी का वह व्यक्तिगत नाते से फूल समर्थन करेंगे।

राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को बताया;अंजान

गौरतलब है कि गोपालगंज उपचुनाव में महागठबंधन ने अपने तरफ से राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उतारा है। जब इस विषय पर श्याम बहादुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को नहीं जानता हूँ।

पार्टी उन्हें क्यों टिकट दी है उन्हें नहीं पता है। जब वह उन्हें जानते ही नहीं हैं तब वे उन्हें क्यों समर्थन करेंगे। भाजपा के पूर्व मंत्री दिवंगत सुभाष सिंह से उनका व्यक्तिगत लगाव था और उनकी पत्नी चुनावी मैदान में है। इसलिए वे उनकी पत्नी कुसुम देवी को समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!