बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत सारण पुलिस की कड़ी कार्रवाई

बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत सारण पुलिस की कड़ी कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

एसएसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थानों के टीम द्वारा आज अहले सुबह छापामारी कर 07 नाबालिग लड़कियों एवं 01 नाबालिग लड़का को कराया गया मुक्त, 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 222 लड़कियों को मुक्त कराकर 28 कांड दर्ज करते हुए 83 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) द्वारा दिनांक 31.07.25 से 14.08.25 तक ऑपरेशन “नया सवेरा” चलाने का निर्देश प्राप्त है। इसी ऑपरेशन के तहत आज दिनांक-14.08.2025 को माननीय श्री प्रियंक कानूनगो, सदस्य-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित कर खैरा, मुफ्फसिल एवं परसा थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 07 नाबालिग लड़कियाँ (जिनमें पश्चिम बंगाल-05 एवं बिहार-02) एवं 01 नाबालिग लड़का को मुक्त कराते हुए 04 आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-75/25, दिनांक-14.08.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-222 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 28 कांड दर्ज करते हुए 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. विवेक कुमार, पिता-देवेन्द्र राय, साकिन-मदापुर, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।

2 . रामाशंकर कुमार, पिता-केदार राम, साकिन खैरा कृष्णा चौक, थाना-खैरा, जिला-सारण।

3. विनय कुमार, पिता रामजीत राय, साकिन-लोहा टोला खैरा, थाना-खैरा, जिला-सारण।

4. मुकेश कुमार सिंह, पिता-राजकुमार सिंह, साकिन तेरसिया, थाना-गंगाब्रिज, जिला-वैशाली।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. मुफ्फसिल थाना कांड सं0-220/25, दिनांक-25.07.25, धारा-310 (4)/310 (5)/3(5) बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए

/26/35 आर्म्स एक्ट।

(अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।)

> छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

1. थानाध्यक्ष महिला/खैरा / मुफ्फसिल / परसा थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी।

2. प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण।

3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।

4. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।

5. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य।

6. रेस्कयू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल।

उल्लेखनीय है कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) द्वारा ऑपरेशन “नया सवेरा” एवं महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो “आवाज दो” हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुँचाएं।

यह भी पढ़े

दुधनाथ शिव मंदिर प्रकरण के त्वरित उद्भेदन हेतु SIT टीम का किया गया गठन

पॉस्को एक्ट मामले में पुलिस को मिली सफलता:औरंगाबाद चौकी पुलिस ने वांछित बाल अपराधी को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला

एसएसपी सारण ने उत्कृष्ट सेवा व सहयोग हेतु पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

सारण पुलिस की अपराध गोष्ठी  में दिये गये सख्त निर्देश

सिनेमा का जादू,’शोले’ आज भी जिंदा है

स्वतंत्रता @79 : स्व का तंत्र हो विकसित

यूपी की प्रमुख खबरें : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके  पर  प्रदर्शनी का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!