उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी के छात्रों का मेडिकल कॉलेज छपरा शैक्षणिक भ्रमण, पीयर टू पीयर लर्निंग से मिली नई दिशा
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी के छात्रों को शैक्षणिक नवाचार के अंतर्गत पीयर टू पीयर लर्निंग के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, छपरा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की कार्यप्रणाली, मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण एवं विभिन्न विभागों की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की रणनीति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं करियर विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। इस आपसी संवाद से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा तथा उच्च शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा मिली।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं। छात्रों ने इस अवसर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन द्वारा किया गया। इनके साथ विद्यालय प्रधानाध्यापक रविचंद्र प्रकाश दास, निधि कुमारी एवं मोहम्मद इम्तियाज भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े
दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार सम्मान समारोह आयोजित
देश में आम बजट पेश होने पर भाजयुमो ने वितमंत्री को दी बधाई, जश्न मनाया
01 फरवरी 📜 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष
01 फरवरी 📜 भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा
निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक
सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

