संगीता टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने किया पौधरोपण 

संगीता टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने किया पौधरोपण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार ):

109 वां बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के संगीता टेक्निकल इन्स्टीच्यूट सह डिग्री कॉलेज,बड़हरिया के प्रांगण में निदेशक ईंं आलोक कुमार की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल ईं पिंकी कुमारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा लगाने की शपथ दिलायी गयी। साथ ही,उन्होंने पौधों को सुरक्षित और संरक्षित रखने पर जोर देते हुए कहा कि पौधा लगा देना ही हमारा दायित्व नहीं है,बल्कि उसे हरा-भरा रखने और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने जीवन में पेड़-पौधों का महत्व समझाते हुए पेड़-पौधे के साथ जीवन की अटूट संबंध और महत्ता पर प्रकाश डाला। इस क्रम में बीसीए व बीबीए के

छात्रो द्वारा “जल जीवन हरियाली”, शिक्षा हमारा अधिकार शिक्षित बने बिहार”, “नारी का सम्मान हों नारी का अधिकार हो”, “हरा भरा बिहार हमारा, जय बिहार आदि नारे लगाये गए। साथ ही बिहार में तकनीकी शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया। तकनीकी शिक्षा अनमोल हैं, अपना बिहार बने डिजिटल बिहार के साथ प्रिंसिपल ईं पिंकी कुमारी ने सभी छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह-उमंग देखा गया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के सचिव प्रो रामावतार यादव, ईंं फ़ैयाज़ आलम, बृजेश कुमार पर्वत, शैलेश मिश्र,आमिर हमज़ा, अजित कुमार यादव, मनंजय गुप्ता, बीरबल गिरी, बसंत कुमार यादव, माया देवी सहित इंस्टीट्यूट के सभी संस्थाकर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़े 

  43 वी राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल में बिहार टीम के साथ सारण के दो खिलाड़ी रवाना

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मशरक के नियोजित शिक्षक की हार्ट अटैक से आसमयिक निधन 

मशरक के नियोजित शिक्षक की हार्ट अटैक से आसमयिक निधन 

04 फरार आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती के लिए पुलिस ने कोर्ट से मांगा आदेश

Leave a Reply

error: Content is protected !!