भगवान बाजार थानान्तर्गत धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना का सफल उभेदन, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

भगवान बाजार थानान्तर्गत धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना का सफल उभेदन, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण जिला के भगवान बाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात चोरों द्वारा भगवान बाजार थाना अंतर्गत धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना कारित की गई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। जिस संदर्भ में भगवानबाजार थाना कांड संख्या-704/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया किया गया।

 

अनुसंधान के कम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-20.12.25 को पंकज कुमार राय उर्फ बेंगा को गैस गोदाम के पीछे भगवानबाजार थानान्तर्गत गिरफ्तार किया गया एवं विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से नकद राशि तथा सोने जैसा मांगटीका का पिछला चैन बरामद किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

पंकज कुमार राय उर्फ बेंगा, पिता-शम्भु राय, साकिन- रत्नपुरा, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण।

> जप्त सामानो की विवरणीः-

1. नगद राशि-1809 रुपये, 2. सोने जैसा मांगटीका का पिछला चैन-01

➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी : ।

थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : समाजसेवी अनिल सिन्हा की मां की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

रघुनाथपुर : निजी स्कूल के नौवें और कोचिंग के 17वें सालगिरह पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बंटे पुरस्कार

 कबड्डी के ख्यातिलब्ध खिलाड़ी व पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई सुशील कुमार यादव का निधन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!