Suryakumar Yadav Breaks Sachin Tendulkar Record become the fourth leading run getter for MI

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार का फॉर्म लगातार अच्छा होता जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपनी धमाकेदार पारी से मुंबई को एक आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 35 गेंद में 83 रन की पारी खेलते हुए सात चौके और 6 छक्के लगाए, जिससे मुंबई इंडियंस 16.3 गेंद में ही 200 के टारगेट को हासिल करने में कामयाब हुई। अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने आईपीएल का अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया और सचिन तेंदुलकर को मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि सचिन अपना रिकॉर्ड टूटने से खुश भी होंगे। क्योंकि बतौर मेंटर उनकी टीम सूर्यकुमार की दमदार पारी से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। सचिन ने मुंबई के लिए 78 मैचों में 2434 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 80 मैचों में 2412 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टीम के कप्तान रोहित शर्मा 4900 रन के साथ शीर्ष पर हैं। कीरोन पोलार्ड ने 3412 रन बनाए हैं और अंबाती रायुडू के नाम 2416 रन है। सूर्यकुमार के पास इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है, अगर वह अगले मैच में सिर्फ पांच रन बना लेते हैं। 

सूर्यकुमार यादव की पारी पर जहीर खान का मजेदार कमेंट, बोले- उसको रोकने के लिए बल्ला पीछे से पकड़ना होगा या

सूर्यकुमार इस समय आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था। 2012 में मुंबई के लिए एक मैच खेलने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। वह फिर 2014 में कोलकाता से जुड़े और फ्रेंचाइजी के लिए चार साल खेले। इसके बाद सूर्यकुमार एक बार फिर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और तब से वह पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे। 

 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!