Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सारण से किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरा में छोड़ हो गए फरार - श्रीनारद मीडिया

सारण से किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरा में छोड़ हो गए फरार

सारण से किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरा में छोड़ हो गए फरार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के सारण जिले से एक किशोरी को पहले अगवा किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर आरा में छोड़ दिया गया। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी को आरा शहर के स्टेशन रोड इलाके से बरामद किया गया है। नवादा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार घटना सारण जिले की है। यहां केवल बरामदगी हुई है। इसलिए शून्य एफआइआर कर संबंधित जिले को भेज दिया जाएगा। वैसे, किशोरी ने चार युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

दो बाइक पर सवार चार युवकों पर अगवा करने का आरोप

बताया जा रहा कि सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी 16 अप्रैल की रात घर से शौच करने निकली थी। किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। हो-हल्ला करने पर उसका मुंह बंद कर दिए थे। इसके बाद बधार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइक से आरा रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिए। फिर दूसरे दिन नागरिकों की सूचना पर पुलिस नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया। साथ ही स्वजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार स्वजन यहां आने के बाद लड़की को लेकर घर चले गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!