Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दस साल बाद जिस शख्स को पति समझकर महिला घर ले आई वो कोई और निकला, जानिए कैसे हुआ खुलासा..!! - श्रीनारद मीडिया

 दस साल बाद जिस शख्स को पति समझकर महिला घर ले आई वो कोई और निकला, जानिए कैसे हुआ खुलासा..!!

दस साल बाद जिस शख्स को पति समझकर महिला घर ले आई वो कोई और निकला, जानिए कैसे हुआ खुलासा..!!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

उतर प्रदेश के  बलिया जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला ने फुटपाथ पर बैठे दिमागी तौर पर कमजोर अर्धनग्न अधेड़ को पति समझ गले लगाया और घर ले गई। कुछ ही घंटों में कहानी में ट्विस्ट आ गया। अधेड़ घर पहुंचने के बाद गैर निकला। महिला ने भी उसे पति मानने से इनकार कर दिया।

मामला यूपी के बलिया  जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली का है। दस साल बाद जिस शख्स को पति समझकर पत्नी घर ले आई वो कोई और निकला। इससे पति-पत्नी कि कहानी में नया मोड़ आ गया है। दरअसल शुक्रवार को यूपी के बलिया जिला अस्पताल में एक महिला जिसका नाम जानकी है को एक विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया और जानकी ने उसे अपना पति मोती के रूप में पहचाना फिर घर ले आयी।

10 वर्ष बाद मोती के घर आने से परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं था:

इसकी खबर लगते ही घर के बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। बेटों ने हजाम को बुलाकर बढ़े बाल और दाढ़ी को कटवाया तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई।

चर्चा हुई कि ये तो मोतीचंद वर्मा नहीं है:

परिजनों ने पूछताछ की तो दिमागी तौर पर कमजोर अधेड़ ने बताया कि मैं नगरा थाना के मालीपुर सिसौरा गांव निवासी राहुल राम हूं। उसके बताए पते पर परिजनों ने सूचना दी। शनिवार शाम परिजन मौके पर पहुंचे और राहुलराम को साथ ले गए। वहीं सोशल मीडिया पर पूरे दिन 10 वर्ष पूर्व गायब पति के मिलने का वीडियो वायरल होता रहा।

10 साल पहले नेपाल में लापता हुआ मोतीचंद:

बलिया शहर से सटे सुखपुरा थाना के सुखपुरा गांव निवासी मोतीचंद वर्मा दस साल पहले मां के साथ नेपाल गए थे। मानसिक हालत ठीक न होने के कारण नेपाल में ही वो गम हो गए। पत्नी जानकी देवी और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन बेटों के साथ किसी तरह गुजर-बसर करने लगीं। शुक्रवार को जानकी देवी डॉक्टर से मिलने जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच फुटपाथ पर बैठे एक अधेड़ भिखारी पर उसकी नजर पड़ी तो तो ठिठक गई। वह उसके पास दौड़ती हुई पहुंची और अपना दुपट्टा उतारकर उस व्यक्ति पर डालकर रोने लगीं। यह देख आसपास लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो:

जिला अस्पताल के बाहर अनजान व्यक्ति को लिपटकर मां को रोता देख बेटा भी स्तब्ध था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि मां ऐसा क्यों कर रही है। वह व्यक्ति किसी को पहचान भी नहीं पा रहा था। बेटे ने पूछा तो मां ने जो बताया, उसे सुनकर सब स्तब्ध रह गए। महिला ने बताया कि यह भिखारी कोई और नहीं बल्कि उसका पति मोतीचंद वर्मा है। जो 10 वर्ष से लापता हैं। मां के साथ आए बेटा कभी बाप का चेहरा निहारता तो कभी मां का। यह भावुक पल देख वहां खड़े लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगे थे।

10 वर्ष से बिछड़े पति-पत्नी के मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शनिवार को बाल-दाढ़ कटने के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति जानकी देवी का पति नहीं है। इसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई। फिलहाल, अस्पताल के बाहर मिला शख्स अपने घर पहुंच गया है। इधर, जानकी देवी के घर पर सन्नाटा पसरा है।.

यह भी पढ़े

बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर से लूट, तीन की संख्या में आए थे बदमाश

मांझी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम  आपसी सद्भाव के वातावरण में शांति पूर्वक संपन्‍न

सिसवन के भीखपुर में निकला 85 फीट के ताजिया जुलूस 

सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र स्टार अवार्ड से हुए सम्मानित 

सत्येन्द्र कुमार बीनू का लखनऊ में हुआ सम्मान

मुहर्रम जुलूस में दिखा नाग तेजस मिसाइल ने बढ़ाई शान,युवक देश भक्ति की रंग में रंगे दिखे 

 महिला कर्मी के साथ सीएसपी संचालक ने किया छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!