मांझी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम  आपसी सद्भाव के वातावरण में शांति पूर्वक संपन्‍न

मांझी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम  आपसी सद्भाव के वातावरण में शांति पूर्वक संपन्‍न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, सिसवन, सीवान (बिहार):

सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव के वातावरण में शांति पूर्वक संपन्न हो गया। वहीं शुक्रवार की रात व शनिवार की शाम को विभिन्न गांवों में आकर्षक ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान अखाड़े में खिलाड़ियो ने पारंपरिक हथियारों के साथ अपने करतब दिखा लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मांझी के गढ़ बाजार में कई गांवों से पहुंचे ताजिये का मिलान किया गया। वहीं कोहड़ा बाजार स्थित हाई स्कूल के मैदान में कोहड़ा, इनायतपुर, भिखमही व तकियां गांव के लोग आकर्षक ताजिया के साथ जुलूस में शामिल होकर पहुंचे। जहां भव्य मेला लगा।

हसन अली बाजार , माली टोला , मियां पट्टी , गुरदाहा, सुघर छपरा के लोग जुलूस के साथ गढ़ बाजार पहुंचे।कटोखर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 80 फीट ऊंचा बनाया गया ताजिया हर साल की तरह आकर्षण का केंद्र रहा। शांति व्यवस्था को लेकर मांझी व दाउदपुर थाना पुलिस के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।

यह भी पढ़े

सिसवन के भीखपुर में निकला 85 फीट के ताजिया जुलूस 

सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र स्टार अवार्ड से हुए सम्मानित 

सत्येन्द्र कुमार बीनू का लखनऊ में हुआ सम्मान

मुहर्रम जुलूस में दिखा नाग तेजस मिसाइल ने बढ़ाई शान,युवक देश भक्ति की रंग में रंगे दिखे 

 महिला कर्मी के साथ सीएसपी संचालक ने किया छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!