Headlines

29वां मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ पांच लाख आहुति,पूर्णाहुति, संत समागम,कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न

29वां मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ पांच लाख आहुति,पूर्णाहुति, संत समागम,कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न

 

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पिहोवा, (प्रमोद कौशिक)  कुरूक्षेत्र हरियाणा :

 

अरूणाय रोड स्थित गांव धनीरामपुरा में पिछले पांच दिनों से भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमहंत बंसी पुरी के सानिध्य एवं मंदिर के महंत भीम पुरी की देखरेख में चल रहा 29वां मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ पांच लाख आहुतियों, संत समागम, सैकड़ों कन्याओं का पूजन, विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

 

मंदिर के सेवादार व सरपंच विकल चौबे ने बताया कि यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश सहित 41 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 41 यजमानों से पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों से पूर्णाहुति डलवाई गई। डा. अभिषेक कुश ने बताया कि अलसुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञमंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तियम नजर आ रहा था।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज,श्री संगमेश्वर धाम के महतं विश्वनाथ गिरी,महंत ईश्वर दास कैथल, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत राजेंद्र पुरी,स्वामी मारकण्डेय पुरी,स्वामी निर्भय गिरी,स्वामी महेश पुरी,आशुतोष पुरी, स्वामी चमन गिरी, महंत तरणदास,सहित अनेक संत महात्माओं व समाजसेवी अवतार वालिया, शिवसेना हिंदुस्तान के राष्टीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, नवीन गर्ग,अक्षत वालिया, विपिन काहडा, डा. सतीश सैनी, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रिंस मंगला,महिला मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा, गुलशन शर्मा,रोकी शर्मा,रामलाल अरनैचा, गुरनाम

 

मलिक सहित अनेक गण्यमान्यजनों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर व मां बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने सुखमय जीवन की कामना की।महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के प्रति संतों का सहयोग केवल आध्यात्मिक उपदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं।

 

उनके सान्निध्य से व्यक्ति को नैतिकता, संयम और सदाचार का मार्ग प्राप्त होता है। श्रीमहंत बंसी पुरी ने महायज्ञ की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए किया गया यह महायज्ञ शत्रुओं पर विजय, मोक्ष की प्राप्ति,असाध्याय रोगों से मुक्ति एवं मनोकामना पूर्ण करने में यकीनन सिद्ध होगा।महंत भीम पुरी ने मां बगलामुखी से कार्यक्रम में पहुंचे यजमानो, वशिष्ट अतिथियों, गणमान्यजनो व श्रद्धालुओं के सुखमय जीवन की कामना की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सेवा कार्यों से जुड़े भक्तजनों को बधाई दी। इस मौके पर नवीन गर्ग,देवेंद्र जिंदल,राकेश बधवार, मनीष कौशिक, सुरेंद्र बंसल,संदीप नंबरदार, देवीदयाल शर्मा घराडसी,गगन सिंगला, बंटा गर्ग,सचिन तायल, जगीर मोर सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार सम्मान समारोह आयोजित

देश में आम बजट पेश होने पर भाजयुमो ने वितमंत्री को दी बधाई, जश्‍न मनाया

01 फरवरी 📜  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की  जयंती पर विशेष

01 फरवरी 📜  वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती  पर विशेष

01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि  पर विशेष

01 फरवरी 📜  भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष

सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक

सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

सेवानिवृत्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!