बिहार पुलिस के जवानों पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए 

बिहार पुलिस के जवानों पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

 

बिहार में पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर छेड़खानी के एक आरोपी को छुड़ा लिया। इतना ही नहीं जवानों से उनके हथियार छिनने का प्रयास भी किया गया। मामला रोहतास जिले के डेहरी का है।

जानकारी के मुताबिक, यहां तिलौथू पुलिस की अभिरक्षा से पांच वर्ष पूर्व के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर शनिवार शाम फरार हो गया। वहीं पुलिस हाथ मलती रह गई। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई व हथियार छीनने के प्रयास भी किया गया।

 

घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर दीवाकर कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,बताया कि पुलिस को सूचना मिली के भदोखरा निवासी नंदकिशोर उपाध्याय वर्ष 2019 में मारपीट व छेड़खानी के मामले में फरार था। उसे जगदेव चौक के समीप घूमते हुए किसी ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दीवा गश्ती टीम के इंचार्ज गौतम कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया।

पुलिस को देखते ही वारंटी नंदकिशोर उपाध्याय पिता स्व. रामबचन उपाध्याय ग्राम भदोखरा मौके से भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।इस दौरान वहां मौजूद 8-10 अज्ञात लोगों ने आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया। धक्का मुक्की के क्रम में पुलिस का हथियार छीनने का भी प्रयास किया।

 

इस दौरान चकमा देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। वहीं अज्ञात आठ दस लोग भी मौके से भाग निकले। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन, सवाल उठ रहा है कि पुलिस अभिरक्षा से आरोपित निकल कर कैसे भाग गया। मामले में तिलौथू थानाध्यक्ष विद्या भूषण ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

मोकामा में युवती के सिर में मारी 4 गोलियां, पाईन किनारे फेंका शव

सीवान की खबरें :बाबा साहब की जयंती पर निकली बाइक रैली

निकाह के छुआरों के लिए आपस में भिड़े बाराती,जमकर चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मामला जानने के बाद पुलिस का भी चकराया दिमाग

रघुनाथपुर : कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!