संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर मेंं भोजपुरिया परिवार यूएई ने किया  जलाभिषेक, देखे वीडियो

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर मेंं भोजपुरिया परिवार यूएई ने किया  जलाभिषेक, देखे वीडियो

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

आज संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर मे सावन के पावन महिने में भोजपुरिया परिवार यूएई द्वारा जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें यूएई के विभिन्न प्रांतों आबूधाबी, शारजाह,अजमान और दुबई के सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लिया।

सम्मिलित होने के लिए बच्चों और महिलाओं में काफी हर्षोल्लास देखने को मिला। सभी सदस्य एक रंग में रंगें दिखाई दिए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर देश में भी अपनी संस्कृति और सभ्यता को जीवित रखना और नई पीढ़ी को शिक्षित करना है ।

हर हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। सुबह सुबह मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में एक रंग रुप में पहुंचे सदस्यों को देखने के लिए भीड़ लग गई। दुबई के लिए यह अद्भुत नजारा कौतूहल का विषय था। मंदिर प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में तत्पर था ।


भोजपुरिया परिवार यूएई के संस्थापक अजय कुमार शाही, भोजपुरिया रेस्टोरेंट के मलिक लोकेश मिश्रा, संजीव कुमार और ई. अभय कुमार सिंह के निर्देश में पूरी व्यवस्था चलती रही। चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था भोजपुरिया रेस्टोरेंट द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़े

वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल, Bindyarani Devi ने भारत को दिलाया सिल्वर

सीवान नगर के मखदुम सराय में गोलीबारी में युवक घायल

Raghunathpur:दिल्ली में नरहन निवासी मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

‘देश तभी आगे बढ़ेगा जब नागरिकों को संविधान का पता होगा’–CJI एन वी रमना

मलमलिया चौक से बाइक चोरी करते चोर का वीडियो सीसी टीवी कैमरा में कैद

Leave a Reply

error: Content is protected !!