रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार,)

सीवान जिला के रघुनाथपुर में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मुरारपट्टी स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के पास शहीद रमाशंकर पटेल के स्टैचू से हाथों में तिरंगा झंडा और संविधान लिए दर्जनों पैदल मार्च कर राजपुर के खेल मैदान में आयोजित सभा में पहुंचे.इसी बीच प्रखंड मुख्यालय परिसर में संविधान लेखक बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर नमन किया गया।
गणतांत्रिक युवा महासंघ के तत्वावधान में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि रेणु कुशवाहा ने कहा जगदेव बाबू की क्रांतिकारी विचार धार समाज को जोड़ने का काम करते थे.जगदेव बाबू सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी थे। उन्होंने हमेशा शोषित-वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश समता, भाईचारे और मानवता पर आधारित है जिसे आत्मसात कर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।

वही विशिष्ट अतिथि आदिवासी संघ के राष्ट्रीयअध्यक्ष शम्भू प्रसाद ने सन्त रविदास के विचार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, जिला पार्षद राम दुलाल वर्मा, मनोज कुमार बैठा, उमेश पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रमाशंकर कुशवाहा ने तो संचालन बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।
मौके पर प्रमोद कुमार, सुजीत कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार, अजय पटेल,सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े
बीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण
बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश,पुलिस को कहा-थैंक्यू
एसएसपी सारण ने मुफस्सिल थाना का किया गया औचक निरीक्षण
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH किए गए शिफ्ट
सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
बिहार के तीन जिलों में निगरानी थाना खुलेगा,क्यों?
बिजली चोरी करने वाले कि गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन

