संत शिरोमणि रविदास जी जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

संत शिरोमणि रविदास जी जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड अंतर्गत बगौरा गाँव में रविवार को संत शिरोमणि की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाँव में संत शिरोमणि की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्धचार्य कमलेश बौद्ध जी ने किया।

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

प्रतिमा स्थापना के उपरांत आयोजित समारोह में वक्ताओं ने संत शिरोमणि के जीवन, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया। उनके आदर्श आज भी लोगों को सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
जयंती समारोह के दौरान गाँव में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएँ दीं और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि संत शिरोमणि की प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है।
इस दौरान समाजसेवी मंजय राम, शिक्षक आलोक बासफोर, शिक्षक मुकेश राम, शिक्षक जीतेंद्र राम, कांति देवी, धर्मेंद्र पासवान, राजन पासवान, बबलू पासवान, संजीत चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, राजन राम, रामराज राम, राकेश भारती, विकास रावण, हरिशंकर राम, गुड्डू ठिकदार, बलिन्द्र राम, वितन राम, विजेंद्र राम, करण राम, अरुण राम, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!