धूमधाम से मनाया गया सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह का जन्मोत्सव
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण् सिंह, यूपी डेस्क:

सिखों के दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का पावन जन्मोत्सव प्रकाश पर्व अयोध्या में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी ने की। शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करती हुई पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची।
शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विशी छाबड़ा,प्रतिपाल सिंह पाली,रवि सिंह ,गगन सिंह छाबड़ा शीलम पांडेय, साधना,नेहा, पूजा यादव, अमरजीत कौर करमजीत सिंह छाबड़ा वरिष्ठ पत्रकार परमजीत कौर समाजसेविका परमिंदर कौरआदित्य प्रताप सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
SBS कप 25/26 : उद्घाटन मैच में दानापुर ने देवरिया को रौदा
2025 में सुप्रीम कोर्ट के दस ऐतिहासिक निर्णय
जमशेदपुर के कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय को पितृशोक
दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर BLO की बैठक
श्री निवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स 2025 की प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों ने मारी बाजी
भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने झझवा पकड़ी स्थित ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
बाइक से भारी मात्रा में शराब ले जा रहे धंधेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा

