हैवान बना पिता बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, घटना को जान कर खौल जाएगा आपका खून

 हैवान बना पिता बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, घटना को जान कर

खौल जाएगा आपका खून

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के भोजपुर जिले से रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जान कर आपका खून खौल उठेगा। वहां एक शराबी पिता ने अपनी बेटी को लगातार हवस का शिकार बना रहा था। घटना आरा मुफस्सिल थाना अन्तर्गत धोबहां ओपी  क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब लड़की की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 20 वर्षीय बेटी को घर में अकेली पाकर हवस में अंधे शराबी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी मां मायके गई थी। लड़की के अनुसार उसका पिता करीब एक महीने से उसके साथ गंदा काम कर रहा था, लेकिन इस बार उसका सब्र टूट गया। जब मां मायके से आई, तब बेटी ने आपबीती सुनाई।

 

पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआइआर में पीड़ित बेटी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता करीब एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म करते चला आ रहा था। आए दिन रात में जब परिवार के सदस्य खाना खाकर सो जा रहे थे, तब वह दुष्कर्म करता था। वह किसी को इसकी जानकारी नहीं देने को लेकर धमकी देता था। बाद में उसने अपनी मां को यह बात बतायी। फिर, मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और घटना की एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आाधर पर आरोपित पिता को धर दबोचा गया।

 

पीड़िता ने बताया कि उसका पिता जबरन उसे अपने पास सोने के लिए कहता था तथा जब वह नहीं सोती थी तो मारपीट करता था। जान से मारने की धमकी भी देता था। जब उसके सब्र का बांध टूटा गया तब जाकर वह मां को लेकर पिता की शिकायत करने थाने पहुंची।

 

भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि समाज को कलंकित करने वाले इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में स्पीडी ट्रायल करा दोषी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़े 

नाबालिक  से रेप के बाद  कर दी हत्या! अगवा हुई पूजा की मिली लाश, चेहरे को तेजाब से जलाया

 मासूम जिसे बड़े पापा बुलाती थी, वही करता था हैवानियत, पांच माह की गर्भवती हुई तो खुला राज 

प्रेमी युगल फरार हुए तो लड़के की मां को बंधक बनाकर काटे बाल

लॉकडाउन में देर हो रही थी रात शराब और शबाब की  पार्टी,15 गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!