बुआ के लड़के पर आया युवती का दिल, शादी से इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम

बुआ के लड़के पर आया युवती का दिल, शादी से इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यूपी के मिर्जापुर में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने बुधवार की सुबह भटौली पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी। बरैनी घाट पर मौजूद मछुआरों ने गंगा में कूदी युवती को मशक्कत के बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कछवां सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार युवती का अपने बुआ के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से इंकार करने पर उसने ऐसा कदम उठाया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती को अपने बुआ के लड़के से प्रेम हो गया। प्रेमी वाराणसी का निवासी है। वह दुबई में काम करता है। इन दिनों वह घर पर आया था। दोनों में प्रेम प्रसंग शादी तक पहुंच गया था। प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी से शादी की बात की। जिस पर प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुयी। शादी से इंकार की बात पर प्रेमिका सुबह भटौली पक्का पुल पर पहुंची।

बरैनी-भटौली पुल के बीच गंगा में कूद गई। युवती के गंगा में छलांग लगाते आस-पास के लोग शोर मचाते हुए पुल पर दौड़ पड़े। वहीं पुल के नीचे नाव से मछुआरे विष्णु साहनी व चंदन साहनी मछली पकड़ रहे थे। लड़की को कूदते देख मछुआरों ने नाव लेकर पहुंच गए। मछुआरों ने युवती को बाहर निकाला। सूचना पर कछवां पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

घटना की जानकारी होते ही युवती के घरवाले भी पहुंच गए। कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रेमी ने युवती से शादी का वादा किया था। अब शादी से इंकार कर दिया। उसके घरवाले भी शादी से मना कर रहे थे। शादी से इंकार करने पर युवती ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। फिलहाल युवती की हालत ठीक है।

 

यह भी पढ़े

सिंदूर दान के वक्त कंपकपाने लगा दूल्हे का हाथ, दुल्हन ने शादी से किया मना, वापस लौटी बारात

क्या यह सच है कि महिलाओं का चरमोत्कर्ष पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक होता है?

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे

स्तनों को छोटा करने के घरेलू उपाय

कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं

यौन संबंध के दौरान दर्द का क्या है सच ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!