सिंदूर दान के वक्त कंपकपाने लगा दूल्हे का हाथ, दुल्हन ने शादी से किया मना, वापस लौटी बारात

सिंदूर दान के वक्त कंपकपाने लगा दूल्हे का हाथ, दुल्हन ने शादी से किया मना, वापस लौटी बारात

 

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

दुल्हन को साथ लाने की हसरतें लिए पहुंचे दूल्हे राजा के सारे अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब सिंदूर की रस्म पूरी करने से पूर्व दुल्हन ने लड़के पर बीमारी का आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस व्यवहार से हतप्रभ दूल्हे राजा और बाराती शांत हो गए।

इससे पूर्व की वो लोग कुछ समझ पाते वधूपक्ष के लोगों ने दूल्हे की बीमारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरपक्ष को बंधक बना लिया। जहानाबाद जिले के काको स्थित दक्षिण टोला के निवासी राम प्रवेश पंडित के पुत्र जितेंद्र की काफी धूमधाम से मंगलवार को बारात बेलागंज थाना के सिंदानी गांव निवासी गोरा पंडित के घर गई थी।

शादी की सभी रस्में धूमधाम से हो रही थी। औरते मांगलिक गीत गा रही थी। इसी बीच जब सिंदूर देने का समय हुआ तो सिंदूर देते समय अचानक लड़के का हाथ कंपकपा रहा था। जिसे देखकर लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने के बाद गांव के भी कई लोग जुट गए।

हालांकि शादी से पहले कपड़ा, आभूषण सब लड़की को चढ़ चुका था। वधू पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता समेत चार लोगों को रातभर बंधक बनाए रखा। लड़की के परिजनों ने उपहार स्वरूप दी गाड़ी, सामान एवं रुपए वापस लेकर बुधवार को लगभग चार बजे शाम में वर पक्ष के परिजनों को छोड़ा।

इधर वर पक्ष के लोगों ने घर में नई नवेली दुल्हन के लिए तैयारी की हुई थी। सुबह में बिना दुल्हन के बारात लौटने पर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़े

क्या यह सच है कि महिलाओं का चरमोत्कर्ष पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक होता है?

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे

स्तनों को छोटा करने के घरेलू उपाय

कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं

यौन संबंध के दौरान दर्द का क्या है सच ?

Leave a Reply

error: Content is protected !!