अधेड़ ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,क्यों?

अधेड़ ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दलित लड़के से प्यार करने पर पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

आरोपी की पहचान 45 वर्षीय श्रीधर बाबू के रूप में हुई है। आरोप है कि श्रीधर ने अपने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी हिरासत में है और उसके खिलाफ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस ने आगे बताया कि पड़ोसी होने के नाते आरोपी बच्ची को जानता था। आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची के माता-पिता घर से बाहर गए थे। तभी आरोपी ने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर (Mysuru) जिले में एक व्यक्ति ने दलित समुदाय के लड़के से प्यार करने पर अपनी बेटी की हत्या कर दी और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना पेरियापट्टना थाना क्षेत्र (Periyapattana police station) की है।

थाने पर जाकर पिता ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता सुरेश ने मंगलवार को थाने में आकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। मैसूर जिले के पेरियापटना तालुक (Periyapatna taluk) के कगगुंडी गांव (Kaggundi village) के रहने वाले सुरेश ने सोमवार तड़के अपनी 17 वर्षीय बेटी शालिनी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की है।

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

कर्नाटक में ऊंची जाति मानी जाने वाली वोक्कालिगा समुदाय की शालिनी द्वितीय वर्ष पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स) में पढ़ रही थी। वह पड़ोस के मैल्लाहल्ली गांव के एक दलित लड़के से प्यार करती थी। पुलिस ने कहा कि वे पिछले तीन साल से प्यार में थे। इसकी जानकारी होने पर माता-पिता ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई क्योंकि लड़की नाबालिग थी।

माता-पिता के खिलाफ लड़की ने दिया बयान

लड़की ने थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ बयान दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह लड़के से प्यार करती है और उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे आब्जर्वेशन होम भेज दिया। कुछ समय पहले बेटी ने अपने माता-पिता को फोन कर घर ले जाने को कहा। घर आने के बाद उसने फिर से अपने माता-पिता से कहा कि वह अभी भी लड़के से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी।

गुस्से में गला दबाकर की हत्या

पुलिस ने कहा कि पिता ने गुस्से में आकर सोमवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में, उसने अपनी बेटी के शव को दलित लड़के के गांव के एक खेत में फेंक दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!