Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बेटे को प्यार व परिवार को दहेज चाहिए, फिर मंदिर में हो गया विवाह. - श्रीनारद मीडिया

बेटे को प्यार व परिवार को दहेज चाहिए, फिर मंदिर में हो गया विवाह.

बेटे को प्यार व परिवार को दहेज चाहिए, फिर मंदिर में हो गया विवाह.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में अफेयर, दहेज की डिमांड और फिर शादी कराने का मामला सामने आया है। दोनों के गांव के बीच 10 किलोमीटर दूरी है। वह प्रेमिका से मिलने आया था, दोनों को मिलते हुए गांव वालों ने पकड़ लिया। लड़की वाले लड़के घर शादी की बात करने पहुंचे।

इस पर लड़के वालों ने एक लाख रुपए दहेज की डिमांड कर दी। लड़की के परिवार वाले गांव लौटे और पूरी बात बताई। इस पर ग्रामीणों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी और उन्हें विदा कर दिया।

मामला जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उमाशंकर सिंह महाविद्यालय जलालपुर का है। लोगों ने दोनों से शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने रजामंदी दिखाई। इस पर दरौंदा के हनुमान मंदिर में शादी करा दी। वहीं प्रेमी युवक की पहचान पचरुखी के पुखरेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय शंकर महतो के रूप में हुई है, जबकि प्रेमिका युवती की पहचान दरौंदा के कमसड़ा गांव की रहने वाली संजय महतो की पुत्री 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी (काल्पनिक) के रूप में हुई है।

दोनों के बीच 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों के बीच 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दरअसल, युवक यूपी का रहने वाला है। दोनों के बीच पिछले 1 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक हमेशा यूपी से मिलने के लिए उसके गांव आया करता था, जिसके बाद दोनों जलालपुर की उमाशंकर सिंह महाविद्यालय एक दूसरे से मिलते थे। बता दें कि लड़के का लड़की के गांव में चाचा की ससुराल है। दोनों के बीच 1 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फिलहाल शादी कराने के बाद लोगों ने लड़का और लड़की दोनों के एक साथ उसके घर पचरुखी भेज दिया है।

हनुमान जी को साक्षी मान लड़के ने लड़की की भरी मांग

लोगों के मौजूदगी में प्रेमी ने हनुमान जी को साक्षी मानकर युवती की मांग भरी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ताली बजाकर दोनों को दांपत्य जीवन की शुभकामना दी।

बिहार के सीवान में सात छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत,क्यों?

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सह छात्रवास में रखकर पढ़ने वाली एक साथ सात बच्चियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। सभी छात्राओं को लेकर उनके परिजन आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं, जहां इनकी इलाज जारी है।

सभी छात्राओं की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढा निवासी सुरेश चौरसिया की पुत्री 8 वर्षीय अंशु कुमारी, माधवापुर निवासी जितेंद्र राम की पुत्री 10 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, नगरापुर सारण निवासी अशोक सिंह की पुत्री 11 वर्षीय खुशबू कुमारी, मझवालिया निवासी मोहन प्रसाद की 9 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी, देवरिया निवासी सोहन प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी, मड़सड़ा निवासी जितेंद्र राम की 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और बगौरा निवासी राजेश राम की 12 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी शामिल है।

सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल
सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के कुछ घंटे बाद अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी छात्राओं को आनन-फानन में दुरौंधा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सभी पीड़ित छात्राओं को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि एक साथ इतने सारे बच्चों के तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी

सीवान सदर अस्पताल लाए जाने के बाद बच्चों के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 7:00 बजे सभी छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी, लेकिन विद्यालय प्रशासन के द्वारा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई। विद्यालय प्रशासन के द्वारा सभी छात्राओं को दरौंदा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया,

जहां छात्राओं की हालत में थोड़ी सुधार होते ही, सभी वापस छात्रावास चली गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रावास पहुंचने के बाद वापस से बच्चों की तबीयत देर रात से खराब होने लगी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें लेकर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जब मामले की जानकारी बच्चों के परिजनों को हुई तो अस्पताल परिसर में भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

क्या कहती है वार्डन

छात्रावास की महिला वार्डन सोनी कुमारी का कहना है कि रात्रि में छात्राओं को अंडा-रोटी दिया गया था। महिला वार्डन ने बताया कि खाना खाने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। फिलहाल सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी छात्राओं की तबीयत सामान्य बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!