Breaking

दिग्गज मंत्रियों पर भी हो चुकी है हमले की कोशिश.

दिग्गज मंत्रियों पर भी हो चुकी है हमले की कोशिश.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की कोशिश की हुई थी। दरअसल बिहार में बख्तियारपुर बाजार से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े लोगों से मिलने के लिए गाड़ी से उतरे मुख्यमंत्री एक शख्स ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। इस तरह से पहले भी कई मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों पर हमले की कोशिश हो चुकी है।

योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर भी हुई थी ब्लेड से हमले की कोशिश

इसी साल फरवरी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश हुई थी। यह हमला नामांकन भरने जाते समय हुआ। उनके समर्थकों ने आरोपी युवक को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। हमलावर युवक के पास से ब्लेड और केमिकल भी बरामद किया गया।

एसपी सिंह बघेल पर करहल में हुआ था हमला, मिली जेड श्रेणी की सुरक्षापिछले माह फरवरी में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर भी हमला हुआ था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया था। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी प्रचार करके लौट रहे थे, तो अतीकुल्लापुर गांव के पास पत्थरों और लाठियों से उनके काफिले पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई गईकेंद्रीय राज्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली इसके तहत उनकी सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले की शिकायत भाजपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग से भी की।

बाल-बाल बचे थे नीतीश

नीतीश पर हुए हमले में वे बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। नीतीश ने युवक के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवक की समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल पर फेंका था मिर्ची पाउडर

साल 2018 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंक कर हमला किया था।

यह हमला दिल्ली सचिवालय में उनके आफिस के बाहर ही हुआ था। इसे आम आदमी पार्टी ने राजनीति से प्रेरित बताया था। हमला करने वाले शख्स अनिल कुमार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!