चार दिन पूर्व लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

चार दिन पूर्व लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बाराहाट थाना क्षेत्र के विजयहाट-धोरैया मुख्य मार्ग पर दुग्वयी पुल के समीप चार दिन पहले लूटी गयी बाइक के साथ पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. 12 नवंबर की देर रात अपराधियों ने ढाकामोड़ गांव के किशोर पंडित की बाइक उस वक्त लूट ली थी. जब वह एक कार्यक्रम का कार्ड बांटकर वापस अपने घर लौट रहा था. पीड़ित के मुताबिक तीन अपराधी थे. जिसने मारपीट कर उनकी बाइक छीन ली. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बौंसी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और कई सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला.

 

बीती देर रात जब तकनीकी शाखा ने कुछ दिशा निर्देश दिए तो पुलिस की टीम ने अपराधियों के उनके छिपे हुए ठिकाने पर छापेमारी की. जिसमें मिर्जापुर गांव के सूरज कुमार पिता राम जी यादव व इसी गांव के विकास यादव के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार किया.

 

इसके अलावे पुनसिया बाजार में किराये के मकान में रह रहे भागलपुर जिला के हरनाथ चक गांव निवासी प्रमोद कुमार साह के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटी गयी बाइक के अलावे अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गये तीन मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया. मामले में रविवार को बाराहाट थाना में एसडीपीओ इंद्रदेव बैठा ने पीसी कर कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में से सूरज कुमार के खिलाफ बौंसी थाना में भी एक लूट के मामले में प्राथमिक दर्ज की गयी थी.

 

जिसमें वह जेल भी जा चुका है. साथ ही अन्य अपराधियों के डिटेल को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में दहशत है. वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगा है. जिसमें थानाध्यक्ष महेश कुमार, अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया.

यह भी पढ़े

जमुई में 50,000 का इनामी अपराधी रामधारी तुरी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर खुद को बालू माफिया बताने वाला शख्स गिरफ्तार

इंदौर (ग्रामीण) डीआईजी मनोज कुमार सिंह का एकमा में हुआ भव्य स्वागत

जयशंकर प्रसाद: सौंदर्य, स्वप्न और मनुष्य का अक्षय स्वर

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

एक गीत का देश बन जाना : “वंदे मातरम्” की वैचारिकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!