तिहाड़ जेल से छूटे कुख्यात अपराधी समेत तीन बांका में गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ कारतूस बरामद

तिहाड़ जेल से छूटे कुख्यात अपराधी समेत तीन बांका में गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ कारतूस बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार के बांका में सदर पुलिस ने की शाम दिल्ली के तिहाड़ जेल से हाल ही में छूटे कुख्यात अपराधी मनोज यादव सहित तीन अन्य अपराधियों को दोमुहान घुटियामोड़ के पास गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

एसपी ने की प्रेसवार्ता, कार्रवाई की जानकारी दी एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि सूचना मिलने के बाद SDPO अमर विश्वास के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. दोमुहान मार्ग के घुटिया मोड़ पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार तीनों संदिग्धों को रोका गया.

 

उनके पास से तीन लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए.अपराधियों का आपराधिक इतिहास और पूछताछ गिरफ्तार अपराधियों में कागीसार निवासी मनोज यादव पर दिल्ली के बसंत बिहार थाना में करीब 34 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज है. मनोज यादव तिहाड़ जेल में 11 साल की सजा काटकर हाल ही में घर लौटा था.

 

इसके अलावा, उसके खिलाफ चांदन, कटोरिया और देवघर जिलों में कई और मामले दर्ज हैं. अन्य दो अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है.पूछताछ में प्राप्त अहम जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है. फिलहाल तीनों को बांका जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, डीआईयू प्रभारी राजेश कुमार, पुअनि ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.

यह भी पढ़े

1000 रुपए में किराए पर लिया था हथियार, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पटना पुलिस ने धर दबोचा

कटिहार पुलिस ने  6 अपराधियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार 

रेणुबाला सहाय की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों के बीच भोजन का वितरण

गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में जन्‍में नवजात को प्रेमी ने गला घोंटकर दफनाया, प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता मेट्रो का नया अध्याय: 9 लाख से अधिक यात्री करेंगे हर दिन सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!