ट्रांसफार्मर तेल चोरी गिरोह का टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ और शंकरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मधेपुरा जिला के शंकरपुर पुलिस ने एसटीएफ और तकनीकी सेल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसफार्मर से तेल और विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड से दबोचा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज कुमार, पिता विश्वनाथ यादव, निवासी बरियाही वार्ड संख्या-10, थाना शंकरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 16 जुलाई को मधेपुरा बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार किया।
कई मामलों में था वांछित
पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार ट्रांसफार्मर तेल चोरी, विद्युत उपकरण चोरी सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ शंकरपुर थाना समेत जिले के अन्य थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पहले 400 लीटर ट्रांसफार्मर तेल हुआ था बरामद
शंकरपुर पुलिस ने 1 फरवरी 2026 को बरियाही गांव में छापेमारी कर एक घर और दुकान से करीब 400 लीटर ट्रांसफार्मर तेल तथा अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए थे। उस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि नीरज कुमार मौके से फरार हो गया था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नीरज कुमार ट्रांसफार्मर तेल चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का अभियान जारी रहने की बात कही।
यह भी पढ़ें
सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी
10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा
सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया
क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?
दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल
आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 130 लोग गिरफ्तार, बिहार पुलिस का एक्शन
