बिहार में दो दिन का कोल्ड डे का अलर्ट, सामान्‍य से काफी नीचे रहेगा तापमान

बिहार में दो दिन का कोल्ड डे का अलर्ट, सामान्‍य से काफी नीचे रहेगा तापमान

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले दो दिनों तक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य भर में सात जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न केवल अधिकतम, बल्कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार हैं। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 पर आ गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

बुधवार को पटना और गया में घना कोहरा रहा और दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा। वहीं, मंगलवार की तुलना में तीन डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर जिले का पूसा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 से 10 तो अधिकतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बुधवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। दिन भर ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

  • पटना और गया में घना कोहरा, दृश्यता मात्र 50 मीटर रही
  • सामान्य से छह डिग्री गिरा राजधानी  का तापमान
  • मंगलवार की तुलना में करीब तीन डिग्री गिरा
  • 7.5 डिग्री के साथ पूसा समस्तीपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

Leave a Reply

error: Content is protected !!