बिहार के सीवान में दो फर्जी ACB पदाधिकारी गिरफ्तार

बिहार के सीवान में दो फर्जी ACB पदाधिकारी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मोबाइल पर PUB-G खेलते-खेलते कुएं में गिरा लड़का, मौत

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीवान में फर्जी पुलिस वाले बनकर वसूली कर रहे दो शातिर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी एंटी करप्शन ब्यूरो पदाधिकारी बन कर वाहनों से वसूली कर रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने हूटर लगे एक बरेजा कार भी जब्त किया है। साथ ही उनके पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिले है।

मामला जिले की गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे का है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। बकायदा इस मामले का सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे के पास देर रात्रि एक बरेजा कार जिस पर पुलिस का लाइट लगा हुआ है। जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपने को एंटी करप्शन ब्यूरो का पदाधिकारी बता कर आने जाने वाले वाहनों का जांच कर अवैध वसूली कर रहे है।

सूचना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गुठनी चौराहे के समीप पहुंची। तभी दोनों व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर मौके पर अपनी बरेजा कार को छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को गुमराह करते हुए स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ली।

पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के चुरिया थाना लार निवासी शेषनाथ सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अमन सिंह तथा दूसरे की पहचान एक ही थाने के रहने वाले अखिलेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अमन सिंह के पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का एक पहचान पत्र बरामद किया गया है। जो सत्यापन के क्रम में फर्जी पाया गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कांड दर्ज कर जेल भेज दी है।

दोनों के पास से बरामद हुआ

पुलिस ने पकड़े गए दोनों फर्जी अधिकारियों के पास से नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया कार्यालय का एक पहचान पत्र, पुलिस का हूटर लगा हुआ एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन,55 हजार 270 रुपया नगद, स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड अंकित किया हुआ तीन रसीद बरामद किए गए है।

मोबाइल पर PUB-G खेलते-खेलते कुएं में गिरा लड़का, मौत

सीवान में मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत ने एक लड़के की जान ले ली। सोमवार सुबह PUB-G गेम खेलने के दौरान वो कुएं में गिर गया। घटना के बाद किशोर को कुएं से आनन-फानन में निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी हरेराम यादव के 17 साल के बेटे राहुल यादव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राहुल बिस्तर पर लेटा हुआ था। अचानक उठ कर मकान से बाहर जाने लगा। इस दौरान उसका पूरा ध्यान मोबाइल पर था। तभी वह मकान के सामने बने एक कुएं में जाकर गिर गया।

परिजनों ने बताया कि राहुल स्कूल से आने के बाद हमेशा मोबाइल में गेम खेलता रहता था।

परिजनों ने बताया कि राहुल डूबने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी कुएं के पास जमा हो गए। जब हमने कुएं में झांक कर देखा तो राहुल उसमें गिरा हुआ था। इसके बाद हमने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सीढ़ी डालकर राहुल को बाहर निकाला गया।

बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि परिजन आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

PUB-G गेम और मोबाइल का शौकीन था राहुल

मृतक के परिजन और आस पड़ोस के बच्चों ने बताया कि राहुल को मोबाइल का बहुत शौक था। स्कूल से आने के बाद हमेशा मोबाइल में घुसा रहता था। उसे क्रिकेट और पब्जी गेम बेहद पसंद थे। कल भी वह अपने मोबाइल में लगा हुआ था। इसी दौरान वह मोबाइल देखते-देखते कुएं में जाकर गिर गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!