धर्म की रक्षा करने के लिए धरती पर अवतरित होते हैं भगवान : राधिका किशोरी

धर्म की रक्षा करने के लिए धरती पर अवतरित होते हैं भगवान : राधिका किशोरी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):

जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्तियां हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रुप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया।

यह बात कचनार के उर्द्धबाहू बाबा के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत के चौथे दिन रविवार की रात भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचिका राधिका किशोरी ने श्रद्धालुओं के बीच कही। भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए चौथे दिवस राधिका किशोरी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया।

इसके पूर्व उन्होंने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा सुनते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। कथा का सुनन तभी सार्थक होगा। जब उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करें।

उन्होंने रामकथा का संक्षिप्त में वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतार धारण किया। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। मौजूद श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जेजेकार के साथ झूमकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई। कथा सुनने नगर सहित आसपास गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े

बिहार के सीवान में दो फर्जी ACB पदाधिकारी गिरफ्तार

रघुनाथपुर : कुंए में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

सिविल इंजीनियर नौकरी छोड़  पटना में बेंच रहा था शराब

पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 32 पुलिसकर्मियों की मौत:करीब 147 घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!