Headlines

नवादा में अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

नवादा में अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक लूटकांड का किया खुलासा, SP ने दी मामले की जानकारी

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा पुलिस ने एक बड़े ट्रक लूटकांड का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रजौली DSP गुलशन कुमार ने SP अभिनव धीमान की देखरेख में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। यह मामला 5 अगस्त 2025 को अकबरपुर थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 सितंबर 2025 की रात करीब 8:13 बजे, वह राय ट्रांसपोर्ट से नेरिको कंपनी का लगभग 834 कार्टून खाने का तेल अपने ट्रक से पटना से ले जा रहे थे।

केंदुआ ओवर ब्रिज के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, नशीली दवा पिलाई और ट्रक लूट लिया। इस संबंध में अकबरपुर थाना कांड संख्या 432/25 दर्ज किया गया था। लगातार छापेमारी के बाद की गई गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजौली के SOPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

 

टीम को इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, जिसके बाद लगातार छापेमारी की गई। मामले में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 6 अक्टूबर 2025 को, सटीक सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर, इस मामले में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना परिसर में उनसे गहन पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर लूटा गया एक ट्रक रांची से और घटना में इस्तेमाल किया गया दूसरा ट्रक मुजफ्फरपुर से बरामद किया गया।

 

दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि इस कांड से संबंधित एक अन्य अभियुक्त को गौरीचक थाना कांड संख्या 663/25 के तहत 24 सितंबर 2025 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 2 ट्रक, 2 मोबाइल सहित कई सामान बरामद गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हावड़ा निवासी कमलजीत सिंह खण्डवाल (59) और वैशाली निवासी मो. तैयब (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 ट्रक, 2 मोबाइल, 1 डोंगल मशीन, 1 GPS ट्रैकर मशीन और 1 ट्रक की चाबी बरामद की है। मो. तैयब का आपराधिक इतिहास भी है।

यह भी पढ़े

बगौरा में बड़े धूम धाम के साथ हुआ महावीरी पूजा।

इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी, सिवान का 5वां स्थापना समारोह “शक्तिरूपा” सम्पन्न

पीएमश्री अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय में छात्र-संसद चुनाव संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!