गोरखपुर की दो सगी बहनें, 25 दिन तक लखीमपुर खीरी में बंधक बनी रहीं,  चकमा देकर भागीं

गोरखपुर की दो सगी बहनें, 25 दिन तक लखीमपुर खीरी में बंधक बनी रहीं,  चकमा देकर

भागीं

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यूपी के लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में गोरखपुर की दो सगी बहनें पिछले 25 दिन से बंधक थी। मंगलवार की सुबह वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर भाग निकली और पास के गांव में जाकर छुप गई। ग्रामीणों को बहनों ने आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बहनों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। पुलिस उनको थाने ले गई और पूरा मामला जानने का प्रयास कर रही है।

गोरखपुर जिले के जैतपुर चौराहा निवासी सुदर्शन की बेटी रिंकी (16) और सरिता (12) करीब एक महीना पहले अपने मौसी के घर लखनऊ आई थी। लखनऊ में करीब 5 दिन रुकने के बाद वह अपने घर वापस गोरखपुर जा रही थी। रिंकी ने बताया कि लखनऊ से रास्ता भटक गई और लखीमपुर आ गई। लखीमपुर में उनको एक महिला मिली जो उनको धौरहरा ले आई। बताया जाता है कि दोनों बहनों के पास जो पैसे थे वह भी इस महिला ने ले लिए और अपने घर ले जाकर दोनों को बंधक बना लिया। रिंकी के अनुसार वह करीब 25 दिन से उस महिला के घर बंधक थी। महिला का घर धौरहरा कस्बे में है। रिंकी ने बताया कि मंगलवार की अलसुबह वह खुद को बंधनमुक्त कराकर घर से भागने में कामयाब हुई। वह पास के गांव में जाकर छुप गई। यहां एक महिला इन दोनों बहनों को मिली। इस महिला ने दोनों बहनों को अपने पड़ोसी के घर में छुपा दिया। कुछ देर बाद इसकी भनक लोगों को लगी तो जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर लिया है और अपने साथ कोतवाली ले गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक उन लोगों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है जिन लोगों ने इन दोनों बहनों को बंधक बनाकर रखा था।

दो किशोरियां मिली हैं। उनके बताए पते की जानकारी की जा रही है। साथ ही उस महिला की भी तलाश की जा रही है, जिस पर ये किशोरी आरोप लगा रही हैं।

विद्या शंकर पाल, इंस्पेक्टर धौरहरा

यह भी पढ़े

लालू का परिवार मुस्लिमों को दे रहा धोखा : अफरीदी रहमान

वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी पर रोक लगाने की मांग पर जाने दिल्ली हाईकोर्ट ने क्‍या किया

समाजसेवी गौरीशंकर शर्मा के सातवीं पुण्यतिथि पर मास्क का वितरण

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहा हमला लोकतंत्र की हत्या – दिलीप

Leave a Reply

error: Content is protected !!