स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत छपरा सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत छपरा सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलीं सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा,अमनौर, सारण (बिहार):

“अगर नारी स्वस्थ है, तो परिवार सशक्त होगा और समाज मजबूत बनेगा”। इसी सोच को साकार करने के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत छपरा सदर अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

शिविर में महिलाओं और बच्चों के लिए तमाम तरह की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, शिशुओं का टीकाकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, टीबी की जांच और अन्य सामान्य जांचें नि:शुल्क की गईं। महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी जानकारी दी गई और इसके लिए अस्पताल परिसर में विशेष स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के जरिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर में पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। डॉ किरण ओझा ने कहा महिलाओं को बताया कि संतुलित आहार न केवल गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि इससे गर्भस्थ शिशु का विकास भी बेहतर होता है। पोषण संबंधी जानकारियों के जरिए महिलाओं को जागरूक किया गया कि किस तरह घर में उपलब्ध सस्ती और पौष्टिक चीजों से बेहतर खानपान सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर सदर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण ओझा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और सही समय पर टीकाकरण से न केवल प्रसव सुरक्षित होता है बल्कि नवजात शिशु का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

वहीं, सदर अस्पताल के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को विशेष प्राथमिकता दी गई है क्योंकि सफाईकर्मियों की कार्यप्रणाली और जीवनशैली के कारण उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह शिविर उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

शिविर में आए कई सफाई कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं ने इस तरह की पहल की सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि सामान्यत: उन्हें अलग-अलग जगहों पर जाकर जांच और उपचार कराना पड़ता है, लेकिन इस शिविर में एक ही जगह पर सभी सुविधाएँ उपलब्ध थीं। इससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत हुई।

अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, गर्भवती महिलाएँ और उनके परिजन उपस्थित हुए और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। माहौल में जागरूकता और सकारात्मकता का संदेश साफ नजर आया।

इस अभियान का मूल संदेश यही है कि यदि महिला स्वस्थ रहेगी, तो परिवार मजबूत होगा और परिवार के सशक्त होने से समाज और राष्ट्र की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़े

26 सितम्बर 📜 🌐 विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! सिवान में दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

150 बोतल कफसिरप के साथ धंधेबाज को दबोचा

बेगूसराय में फायरिंग मामले में गिरफ्तारी का विरोध:ग्रामीणों ने गढ़पुरा-हसनपुर रोड को किया जाम

बेगूसराय में फायरिंग मामले में गिरफ्तारी का विरोध:ग्रामीणों ने गढ़पुरा-हसनपुर रोड को किया जाम

पटना जंक्शन पर GRP और RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरोह और शराब तस्करों समेत 10 गिरफ्तार

पटना में हथियार के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार

 बिहार में घूसखोर जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर, 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!