दरौली में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला को मारी गोली, रेफर

दरौली में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला को मारी गोली, रेफर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार):

 

सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरना गांव में रविवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति होने के कारण चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

घायल महिला की पहचान सरना निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि रविवार की देर शाम उर्मिला देवी अपने घर में भोजन बना रही थी। तभी एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन बदमाश आए और उस पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली महिला के सिर में लगी।

स्वजन आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला का इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतक के स्वजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पूर्व में भी घायल महिला के पुत्र पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई थी, इसमें वह बाल-बाल बच गया था।

यह भी पढ़े

आईपीएस विकास वैभव का हुआ तबादला

श्रीगणेश प्राण प्रतिष्‍ठामक महायज्ञ के दूसरे दिन हुआ वेदी पूजन

 मांझी की खबरें : डीडीसी ने मनरेगा पीओ को  किया सम्मानित

सीवान के कचनार में युवक की नृशंस हत्‍या

रघुनाथपुर : रजिस्ट्री कार्यालय को मुख्यालय से अन्यत्र ले जाने के खिलाफ जिप सदस्य के नेतृत्व में कल होगा धरना प्रदर्शन

खेत मालिक और 3 कारीगर गिरफ्तार:खेत में मिनी गन फैक्ट्री 

Leave a Reply

error: Content is protected !!