यूपी की खबरें : योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 9 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई

यूपी की खबरें : योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 9 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क3

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 9 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है आगामी चुनाव को देखते हुए कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव बजट में शामिल कर मुहर लगेगी, अभी तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी सरकार। इसके अतिरिक्त कई अन्य जरूरी प्रस्ताव पर भी मोहर लग सकती है ।

 

➡️लखनऊ- 8 फरवरी को सपा विधानमंडल दल की बैठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक, सुबह 11 बजे सभी विधायकों को बुलाया गया, 9 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत

➡️लखनऊ- कृष्णा नगर में वकील की अगवा कर पिटाई, बाइक टक्कर के बाद अगवा कर पिटाई की, कार सवार दबंगों ने रेलवे ट्रैक किनारे फेंका, 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, सभी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

➡️बाराबंकी- बाराबंकी में NIA, ATS और STF की छापेमारी, रामलखन, शेष नारायण को हिरासत में लिया, बदोसराय के खोर एत्महादपुर में बड़ा छापा, कल संयुक्त टीमों ने संदिग्धों के घर मारी रेड, गांव निवासी उमंग को भी लखनऊ से उठाया, तीनों के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, संदिग्ध रूप से खातों में बड़ी रकम का भी अंदेशा

➡️गाजियाबाद- गाजियाबाद में एक साथ 3 नाबालिग बहनों ने किया सुसाइड, सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी, पुलिस खुदकुशी का असल कारण जानने में जुटी, रोजमर्रा के सारे काम एक साथ करती थी तीनों, एक गेम ऐप की आदि हो चुकी थीं तीनों बहनें, 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची ने दी जान, 12 वर्षीय पाखी ने भी बिल्डिंग से छलांग लगाई, भारत सिटी सोसाइटी में रात 2 बजे हुई घटना

➡️लखीमपुर- लापता बच्चे का शव बरामद होने का मामला, बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई, निघासन पुलिस ने जानवर का हमला बताया था, जंगली जानवर हमले में मौत होना बताया था, लापता बच्चे की तलाश में लापरवाही की गई, निघासन के पचपेड़ी में बच्चे की हत्या की गई

➡️रायबरेली- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन, पत्थर फेंके जाने के मामले में केस दर्ज, सी-6 कोच पर लगा पत्थर, शीशा टूटा, मधुबन क्रॉसिंग के आसपास की पूछताछ, दरियापुर और रायबरेली के बीच पथराव

➡️कुशीनगर- BJP MLA पर वोटरों का नाम कटवाने का आरोप, लिस्ट से 32 लोगों का नाम कटवाने का आरोप, पूर्व मंत्री, सपा नेता राधेश्याम सिंह का आरोप, MLA मोहन वर्मा के आवास पर BLO को बुलाया, बीएलओ को बुलाकर दाखिल की गई आपत्ति, मुस्लिम, यादव वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, हाटा विधानसभा के बूथ 74 और 75 का मामला

➡️संभल- बदायूं पुलिस की धमक से मौत का आरोप, मृतक के बेटे को तलाश करने गई थी पुलिस, बदायूं में दर्ज हुआ था लड़की भगाने का केस, पुलिस ने दबिश में की धक्का मुक्की- ग्रामीण, बेहोश होते ही बदायूं पुलिस खिसकी- ग्रामीण, बदायूं पुलिस की अभद्रता से मौत का आरोप, थाना केला देवी क्षेत्र के नारंगपुर का मामला

➡️मुजफ्फरनगर- पुरानी रंजिश में युवक पर खूनी हमला, जानलेवा हमले में जमकर चले लाठी डंडे, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की, घटना गांव में लगे सीसीटीवी मे हुई कैद, पुलिस ने 6 दिन बाद किया मुकदमा दर्ज, थाना छपार क्षेत्र के सिंभालकी की घटना

➡️बांदा- स्क्रैप माफिया रवि काना की रिहाई मामला, जेल कर्मियों पर एसपी ने दर्ज कराई है FIR, जेल चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई एफआईआर, काना के खिलाफ नोएडा CJM कोर्ट से B वारंट, वारंट होने के बाद भी काना की जेल से रिहाई, कोर्ट ने काना को अरेस्ट करने का आदेश दिया, जेलर को ADG कारागार पहले कर चुके हैं सस्पेंड, अब जेल अफसरों, कर्मियों पर लिखी एफआईआर

➡️गोरखपुर- स्कूल प्रबंधक, बीजेपी नेता को मारी गई गोली, BJP नेता राधे मोहन सिंह पर बरसाईं गोलियां, 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने झोंका फायर, पीठ पर लगी गोली, बदमाश मौके से फरार हुए, पुलिस ने कई नामजद के खिलाफ किया केस दर्ज, गगहा पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, गगहा क्षेत्र के कैथवलिया बंधे के पास की वारदात

➡️बुलंदशहर- किसानों और एडीओ पंचायत के बीच बहस, ब्लॉक कार्यालय पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एडीओ की गाड़ी के आगे लेटने लगे किसान, ADO पंचायत पर अभद्र व्यवहार का आरोप, IGRS में गलत रिपोर्ट लगाने पर भी हंगामा, BKU अराजनैतिक ने कार्यालय में दिया धरना, ऊंचागांव ब्लॉक ऑफिस पर हाईवोल्टेज ड्रामा

➡️हापुड़- दहेज में महिला से दो लाख रूपये की मांग, वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने का आरोप, वेश्यावृत्ति कर दहेज लाने का दबाव- महिला, दो माह की गर्भवती होने पर गर्भपात- महिला, पति, ससुराल पक्ष पर थाना सिंभावली में FIR

➡️सहारनपुर- नानौता में घने कोहरे के चलते हादसा, अज्ञात वाहन से जा टकराया डम्पर, डम्पर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, केबिन में फंसकर चालक गंभीर घायल, कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला

➡️देहरादून- 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी, 5 से 10 प्रतिशत तक महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति के तहत कीमतों में इजाफा, 5000 करोड़ से अधिक राजस्व का लक्ष्य, हर साल कीमत बढ़ाना नीति का हिस्सा, नए वित्तीय वर्ष से लागू होंगी नई दरें

➡️देहरादून- कैंची धाम बाईपास को लेकर CM के निर्देश, जून 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश, वैली ब्रिज लगाकर बाईपास किया जाएगा चालू, शिप्रा नदी पर पुल अक्टूबर तक होगा तैयार, श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

➡️मेरठ- सेंट्रल मार्केट को लेकर SC का एक और आदेश, अनाधिकृत निर्माण को 6 हफ्तों में ध्वस्त करें- SC, 6 हफ्तों में ध्वस्त कर बताए सरकार- सुप्रीम कोर्ट, दिसंबर-24 के आदेश पर अवमानना में घिरा आवास विकास, लैंडयूज बदलकर हुए सभी निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे, अवैध निर्माण बचाने का अब कोई विकल्प नहीं रहा, आवास विकास के अफसर लखनऊ तलब किए गए, सेंट्रल मार्केट में 1500 से ज्यादा अवैध निर्माण हुए, शास्त्रीनगर में दबंगई से बनाया गया सेंट्रल मार्केट

➡️वाराणसी- एक लाख का इनामिया सुपारी किलर ढेर, पुलिस और सुपारी किलर के बीच मुठभेड़, बनारसी यादव की पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में सुपारी किलर घायल, कॉलोनाइजर की गोली मारकर की थी हत्या, करोड़ों की जमीन के लिए महेंद्र गौतम की जान ली, पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज थे, दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद, चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड का मामला

➡️लखनऊ- शब-ए-बारात के मौके पर पुलिस अलर्ट, महानगर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे कब्रिस्तान, पुलिस द्वारा की जा रही निगरानी

➡️लखनऊ- सपा का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सौंपेगा ज्ञापन, लखनऊ विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष को देंगे ज्ञापन, जय प्रकाश इण्टरनेशनल सेन्टर के संबंध में ज्ञापन

➡️सहारनपुर- सहारनपुर में छाया घना कोहरा, शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की चादर, घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, ड्राइविंग में लोगों को हो रही परेशानी, ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

➡️कन्नौज- STF और पुलिस ने नकली इथेनॉल, पुलिस संग पकड़ा इथेनॉल भरा टैंकर, टैंकर और चालक को गिरफ्त में लिया, सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ क्षेत्र से पकड़ा

➡️संतकबीरनगर- संतकबीरनगर में मगहर महोत्सव का अंतिम दिन, गायक अल्ताफ रजा ने रच दिया संगीत का जादू, संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रही आखिरी संध्या, पूरा पंडाल तालियों और सुरों से गूंज उठा

➡️बहराइच- बेटे से कहासुनी, मां ने खाया विषैला प्रदार्थ, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, मोतीपुर के तमोलीपुरवा निवासी जमुना देवी

➡️सहारनपुर- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नानौता क्षेत्र के बड़गांव रोड की घटना

➡️हापुड़- NPP हापुड़ नें नहीं जमा की करीब दो करोड़ की ITC, GST विभाग का SIB की नगर पालिका में छापा, करीब चार घंटे तक खंगाले गए जरूरी दस्तावेज, टीम नें जल्द ITC जमा करने के दिए निर्देश

➡️झांसी- पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, थाना पूंछ पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार किया, गिरोहबंद अधिनियम में वांछित था हेमंत कोरी, मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सियावरी का निवासी

➡️बहराइच- बुजुर्ग से गांव के लोगों से हुई मार-पीट, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज, कोतवाली नान-पारा के साईं गांव निवासी, थाना रामगांव के गणेशपुर गांव का मामला

➡️हापुड़- NPP हापुड़ नें नहीं जमा की करीब दो करोड़ की ITC, GST विभाग का SIB की नगर पालिका में छापा, करीब चार घंटे तक खंगाले गए जरूरी दस्तावेज, टीम नें जल्द ITC जमा करने के दिए निर्देश

➡️बलिया- अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल, 6 पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी चोटिल, कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी टीमें, बचाव के लिए आंसू गैस तक छोड़ने पड़े, गांव बनी छावनी, PAC, थानों की फोर्स पहुंची, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा- ग्रामीण, खेजुरी क्षेत्र के हथौज गांव का मामला

➡️रायबरेली- मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, दो महिलाएं और पुरुष गंभीर घायल, सभी घायल जिला अस्पताल रेफर, बछरावां क्षेत्र के रैन गांव की घटना

➡️रायबरेली- व्यापारियों व नायब तहसीलदार में नोंकझोंक, कब्जेदारी को लेकर चल रहा है विवाद, कोर्ट में अवैध कब्जे का वाद है लंबित, हरचंदपुर क्षेत्र के गंगेश्वर मंदिर का मामला

➡️रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अज्ञात मिला, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर, गदागंज क्षेत्र के दीनशाह गौरा का मामला

➡️हापुड़- व्यापारी के साथ लाखों की लूट का मामला, संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस फुटेज के सहारे तलाश में जुटी, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुई थी लूट

➡️रायबरेली- रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में, चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे युवक का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, बछरावां क्षेत्र के सुदौली गांव की घटना

➡️रायबरेली- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, पत्नी के मायके जाने से आहत था, इलाज के दौरान रवि प्रकाश की मौत, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, बछरावां क्षेत्र के बन्नावा रामपाल की घटना

➡️बुलंदशहर- नकली दवा मामले जुड़ी खबर, पैकेजिंग मशीन जोखाबाद से बरामद, बरामद होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच के लिए SSP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 13 पुलिस कर्मी लाइन हाज़िर

➡️वाराणसी- मॉडल शॉप में विवाद के बाद मारपीट, मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, ग्राहक और कर्मचारियों में विवाद, 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस की टीम जांच में जुटी, जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र का मामला

➡️सीतापुर- आज सीतापुर आएंगे मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, नेहरू हाल में बज़ट 2026-27 पर करेंगे पीसी, 12:50 बजे मंत्री PWD गेस्ट हाउस में करेंगे बैठक, DM, SP समेत CDO व CMO बैठक में रहेंगे मौजूद

यह भी पढ़े

अखिल भारतीय शौण्डिक प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर  हुई बैठक

संसद में उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखने की मांग उठाई

बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!