उपेंद्र जहां जाना है जाएं- नीतीश कुमार

उपेंद्र जहां जाना है जाएं- नीतीश कुमार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिअर के बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के कहने पर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनके बयानों पर बात करने की जरूरत नहीं है। वो बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं मतलब उन्हें कोई और चला रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने उस आदमी को कितना बढ़ाया है। एमएलए बनाया, हम लोगों ने अपनी तरफ से पार्टी का लीडर बनाया। फिर भाग गया। फिर एक बार आ गया, राज्यसभा सांसद भी बना दिया, फिर भाग गया। तीसरी बार आ गया। तीसरा बार आया तो बोला कि हर हाल में रहेंगे।

जब आए हमने सब कुछ दिया, फिर क्या हो गया

नीतीश कुमार ने कहा कि जब आए तो हमने सब दे दिया लेकिन, अब हमको आश्चर्य हो रहा है। कहा है कि हम बात करें कि हम बात करेंगे। वो बात ही नहीं कर रहा है और उसको इज्जत देते रहे। फिर क्या हो गया।

अचानक यह सब 2 महीने के अंदर हुआ है। रोज बोलने का मतलब क्या है। इसके प्रचार का मतलब अब समझिए, इसका प्रचार कौन कर रहा है। हमारी पार्टी में कोई बोलेगा? उसका प्रचार नहीं होगा। आप जरूर समझे कि वह किसी और के लिए बोल रहा है। तो प्रचार हो रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा को जो इच्छा है वह करें

नीतीश कुमार ने कहा कि उसको जो इच्छा है वह करें। हमने तीसरी बार उसको एक्सेप्ट किया है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या यह भाजपा की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा बोल रहे हैं तो उन्होंने बोला कि आप समझ लीजिए, प्रचार किया जा रहा है। तो आप समझिए, जब किसी का प्रचार होता है तो आप समझ जाइये, कहां से प्रचार होता है? कौन मौका दे रहा है? हम लोगों के अध्यक्ष ने कह दिया है, हमने भी सबको कह दिया है कि किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। जो भी बोले, जो इच्छा हो बोलते रहे, कोई मतलब नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को मालूम है क्या स्थिति है? पार्टी के पिछली बार से भी ज्यादा सदस्यता अभियान में लोग शामिल हुए। पार्टी कमजोर नहीं हुआ। ऐसा कुछ नहीं जो लोग छोड़कर जा रहे हैं। इससे पार्टी को कुछ नहीं होने वाला है।

हमारी पार्टी को एक बार किसी ने नुकसान किया वह जिसके साथ हम 2017 में आए थे। 2019 में हम लोगों ने साथ में चुनाव लड़ा, हम लोगों ने कहा कि भाई, तीन- चार तो दीजिएगा ना मंत्रिमंडल में। लेकिन, वह एक ही दे रहे थे। तब हमने कहा कि नहीं लेंगे। उसके बाद जब विधानसभा का क्या हुआ। उसे कोई फर्क पड़ने वाला है। कोई आता है आए, कोई जाता है जाए।

ललन सिंह बोले-कुशवाहा सिर्फ एमएलसी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में बस एमएलसी हैं। किसी पद पर नहीं हैं, जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनाव हुआ है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष को लेकर कोई चुनाव नहीं हुआ है। जदयू में उनका कोई पोस्ट नहीं है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अब उपेंद्र कुशवाहा के लिए पार्टी में कुछ बचा नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा जब अपनी पार्टी का विलय जदयू में कर रहे थे। इसके बाद अपने कार्यकर्ताओं को कभी भी जदयू में मिलने नहीं दिया, उनको महात्मा फुले समता परिषद में रखा। अब उनके लिए पार्टी में क्या है, वह पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के मर्यादा को तार-तार कर दिया है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने उनको बहुत मान सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने सिर्फ बदनामी की है। हमारे जो कार्यकर्ता हैं, हमारे जो नेता हैं वह हमारे साथ हैं। उनके बुलाने पर कोई नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!