निगरानी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन की किस्त पास करने के  मांग रहे थे 40 हजार रूपया

निगरानी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन की किस्त पास करने के  मांग रहे थे 40 हजार रूपया

 

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,स्‍टेट डेस्‍क:

विजिलेंस की टीम ने सहरसा मे जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को उनके कार्यालय से 40 हजार रूपये घुस लेते गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी विजिलेंस के डीएसपी सदानंद कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहरसा के बनगांव निवासी लाभार्थी टुन्ना मिश्रा से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाली राशि के अनुरूप 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी।

 

जिस रुपए को आज उनके कार्यालय में दिया गया। उसके बाद निगरानी की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इधर छापेमारी की खबर मिलते ही विभाग में हड़कप मच गया।इस संबंध में शिकायतकर्ता टुन्ना मिश्रा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए वर्ष 2022 मे 10 लाख रूपये लोन के अप्लाई किये थे। कई बार विभागीय चक्कर काटने के बाद भी स्वीकृति नहीं मिल रही थी।

 

अंत मे इसकी स्वीकृति वर्ष 2024 के अंतिम महीने में मिली। टुन्ना मिश्रा ने बताया कि जिंदा मछली बिक्री करने के लिए एक छतदार मकान की आवश्यकता होती है और वर्क आदेश मिलने के बाद उस मकान के निर्माण का लिंटर का काम पूरा हो चुका था। इसके लिए पहले किस्त मे 2 लाख रूपये योजना राशि के मिलने थे। उस राशि के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाने लगी।जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा कहा गया कि चालीस हजार रिश्वत जमा करने के बाद ही उन्हें योजना के दो लाख मिल पायेंगे।

 

इसके बाद उसने शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया। इसके बाद निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि सहरसा के जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की गई, जिसमें मामला सत्य पाया गया। अब इन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े

बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बिहार में सोनम रघुवंशी से भी बड़ा कांड, फूफा के प्यार में पागल हुई गूंजा, शादी के 45 दिन बाद कराई पति की हत्या

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्‍य निरूपमा चकमा ने विकास योजनाओं का किया समीक्षा

सीवान डीएम ने प्रखंडों में जाकर मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का  किया निरीक्षण

सीवान डीएम एसपी ने मुहर्रम को लेकर  शांति समिति की किया बैठक, दिए कई निर्देश

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र- 1 ने किया बीएमडी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!