गयाजी से फरार वांटेड नक्सली गिरफ्तार:2016 में मांगी थी लेवी, पैसों की उगाही करता था
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

गयाजी पुलिस ने गुरुवार को कई मामलों में वांटेड चल रहे नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुई। प्रभारी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की पहचान उत्तम राम उर्फ राजेश दास के रूप में की गई है। यह अतरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।प्रभारी एसएसपी ने बताया कि राजेश दास लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था।
उसके ऊपर 8 से अधिक नक्सली वारदात से जुड़े विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। कई कांडों में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसी कारण लगातार उसकी तलाश चल रही थी। वजीरगंज इलाके में छिपे रहने की थी सूचना एसएसपी ने बताया कि साल 2016 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लेवी मांगने के मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है।
प्रभारी एसएसपी ने बताया कि संगठन के लिए पैसों की उगाही में वह सक्रिय भूमिका निभाता था। पुलिस को इनपुट मिला कि वह वजीरगंज इलाके में छिपा है। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।पकड़े गए नक्सली उत्तम राम ने बताया कि वह 2020 से दूसरे प्रदेश में जाकर फैक्ट्री में काम कर रहा था।
हाल ही में वह घर लौटा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया।वजीरगंज एडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि उत्तम राम की गिरफ्तारी से वजीरगंज क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
यह भी पढ़े
दरभंगा का बदमाश मुजफ्फरपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
व्यवसायी साथ लूट व गोलीकांड मामले में एक गिरफ्तार
गुठनी में भीषण सड़क हादसा, पांच लोग घायल
सिधवलिया की खबरें : वैन असंतुलित होकर एक पेड़ से टकड़ाई चालक उपचालक घायल
छपरा–जालना विशेष ट्रेन 5 दिसंबर को चलेगी, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की जानकारी

