गया में शादी में आए व्यक्ति को मारी गोली, जख्मी

गया में शादी में आए व्यक्ति को मारी गोली, जख्मी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पुलिस ने देशी कट्टा और एक खोखा किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क-

 

गया के डोभी में शादी समारोह में आए व्यक्ति को गोली चलाकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के डोभी पुलिस ने थाना क्षेत्र कुंजीयार गांव से गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी कौशल उपाध्याय के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा को भी बरामद किया है मिली जानकारी के अनुसार डोभी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुंजीयार में प्रवीण सिंह की बच्ची की शादी समारोह के मड़वा का आज कार्यक्रम था।

जिसमें शामिल होने के लिए आए अतिथि अनुज कुमार सिंह पर कौशल उपाध्याय के द्वारा गोली चला दिया गया, जिससे गोली उनके पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाजरत हैं।

घटना के बाद सूचना पर पहुंची डोभी थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल उपाध्याय को कुंजीयार गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घटना में आरोपी के द्वारा उपयोग किए गए देशी कट्टा एवं एक खोखा को भी बरामदगी हुई है।

पकड़ा गया आरोपी द्वारा पूछताछ में इनके ऊपर लगे आरोप को स्वीकारा है इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी समारोह में आए व्यक्ति पर गोली चलाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी कौशल उपाध्याय है।

यह भी पढ़े

खरीफ कर्मशाला में खरीफ योजनाओं सहित खेती की नई तकनीक की दी गई जानकारी

लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने गिनायी केंद्र सरकार की उपलब्धियां

क्या पैक्स से आय में वृद्धि व ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर बढ़ते है?

क्या भारत में तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भरता बढ़ रही है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!