बीमा भारती को मंत्री नहीं बनाया तो छोड़ दी पार्टी

बीमा भारती को मंत्री नहीं बनाया तो छोड़ दी पार्टी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नीतीश कुमार जमकर पसीना बहा रहे हैं और अपने विरोधियों पर ताबड़तोड़ हमला बोल रहे हैं।  पूर्णिया की चुनावी रैली में बिहार सीएम ने लालू राबड़ी और तेजस्वी के साथ राजद के कैंडिडेट बीमा भारती की भी क्लास लगाई। कहा कि हम उसको विधायक और मंत्री बनाएं लेकिन, सब भूलकर उधर (राजद के साथ) चली गई। नीतीश कुमार ने बीमा भारती पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार का पूर्णिया हॉट सीट बन गया है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है क्योंकि इंडिया से राजद के बीमा भारती की मैदान में है तो एनडीए की ओर से जदयू के संतोष कुशवाहा अखाड़े में उतर पड़े हैं।  उधर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने निर्दलीयों उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक दिया है।   इस वजह से अपने-अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए हर पार्टी की शीर्ष लीडरशिप पूर्णिया में समय दे रही है।

शनिवार को पूर्णिया के सुमरित हाई स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा के पक्ष में वोट करने की अपील की। अपने भाषण में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई बीमा भारती पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि हम उसको विधायक बनाए और  महिला होने पर सम्मान दिया और कैबिनेट में भी ले गए। लेकिन अभी भी वह मंत्री बनने की जिद पर अड़ी रही। इस बार हमने उसको मना कर दिया तो सब पुराने किए काम को को भूल गई और राजद में चली गई। इतना उसके लिए क्यों किया।

नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते  बिहार में जंगल राज की याद दिलाई और कहा कि जब 2005 में मुख्यमंत्री बने हैं तो हालात कैसे थे आप सभी जानते हैं। संध्या होते ही  लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। चारों तरफ डर का माहौल था। बच्चियां खौफ में रहती थीं विकास का कोई काम नहीं हुआ। गांव में सड़क नहीं थी। स्कूल में भवन नहीं थे। लेकिन अब देखिए कितना काम हुआ। आज बेटियां साइकिल पर सवार होकर पढ़ने जाती हैं और अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। उन लोगों ने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!