पूर्व विधायक के जेल जाने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगी पत्नी शोभा देवी

पूर्व विधायक के जेल जाने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगी पत्नी शोभा देवी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक से तीन बार विधायक रहें चरिहारा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी महाराजगंज लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। इसी को लेकर शनिवार को चरिहारा गांव में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। मौके पर जय बिहार फाउंडेशन के संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र नाथ सिंह, महेश्वर सिंह,विवेक तिवारी, पूर्व मुखिया रणवीर राज, पप्पू सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, जितेन्द्र सिंह उर्फ मोबाइल, तारकेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया बृजकिशोर सिंह, डॉ बलिराम सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

मौके पर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से यदि पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह की पत्नी को टिकट मिलता है तो वे महाराजगंज लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विरोधी ने पूर्व विधायक को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल भेजवाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने जो लड़ाई छेड़ी है उसे कार्यकर्ताओं के द्वारा लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी शोभा देवी महाराजगंज लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी इसके लिए वे दिल्ली में जमी हुई है। वहीं महेश्वर सिंह ने बताया कि शोभा देवी को कांग्रेस टिकट देती है तो वे चुनाव लड़ेंगी वहीं 25 अप्रैल को चरिहारा गांव में कार्यकर्ताओं बैठक आयोजित की जाएंगी। आपकों बता दें कि पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी व्यापारी के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए और जेल भेज दिए गए हैं। वहीं मामले में 29 अप्रैल को सजा की सुनवाई की जाएंगी।

यह भी पढ़े

बीमा भारती को मंत्री नहीं बनाया तो छोड़ दी पार्टी

तीन कानूनों से खुश हुए CJI चंद्रचूड़

हमारा संविधान एक नागरिक, एक वोट और एक मूल्य का प्रावधान करता है-CJI चंद्रचूड़

कम वोटिंग से भाजपा और जेडीयू हुए परेशान

केदारनाथ धाम के वेदपाठी  भजन गायक मृत्‍युंजय हीरेमठ का असामयिक निधन 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!