तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने आत्महत्या क्यों की?

तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने आत्महत्या क्यों की?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

विजेता से कभी नहीं पूछा जाता कि क्या उसने सच कहा था?

20 अप्रैल 1889 को एडोल्फ हिटलर का जन्म,30 अप्रैल 1945 को खुदकुशी कर ली.

डर का खौफ़ आत्महत्या का कारण बना

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 तानाशाही के बारे में जब भी कभी बात होती है तो हिटलर का नाम सबसे पहले सामने आता है। किसी को जर्मन तानाशाह हिटलर हीरो लगता है तो किसी को विलेन नजर आता है। हालांकि, एडोल्फ हिटलर 20वीं सदी का सबसे क्रूर तानाशाह था। 1933 में हिटलर जब जर्मनी की सत्ता पर काबिज हुआ, जिसके बाद उसने छह साल में करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे।

50 फुट नीचे बंकर में की थी पत्नी के साथ आत्महत्या

हिटलर के बारे में पूरी दुनिया में अलग-अलग प्रकार से चर्चाएं होती रहती है। जर्मन तानाशाह को सोवियत सेनाओं ने बर्लिन में हर तरफ से घेर लिया था। पूरी दुनिया में मौत का तांडव कर चुका हिटलर अपनी हार से टूट चुका था। वह बर्लिन में एक खुफिया बंकर में अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन के साथ रह रहा था जो जमीन से 50 फीट नीचे बना था। जब सोवियत सेना उसके काफी नजदीक पहुंच गईं तो हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

17 साल की उम्र में हुई थी पिता की मृत्यु

हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को आस्ट्रिया के वॉन में हुआ था। 17 साल की उम्र में ही सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद वह वियना चला गया। पैसों की तंगी के कारण वह पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर काम चलाने लगा। यही वो समय था जब हिटलर के मन में साम्यवादियों और यहूदियों के प्रति घृणा ने जन्म लिया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1933 में वह समाजवादी जर्मन वर्कर्स पार्टी को सत्ता में लाने के बाद उसने जर्मन सरकार पर आधिपत्य कर लिया।

शादी के तुरंत बाद हिटलर ने की थी आत्महत्या

हिटलर ने अपनी आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले ही अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी की थी। शादी के समय हिटलर जमीन से 50 फीट नीचे बने एक बंकर के कांफ्रेंस रूम में था, जिसमें वह रहता था। दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी से बुरी तरह से हारने के बाद बहुत दुखी था और इसी कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। हिटलर के आत्महत्या करने के तुरंत बाद उसकी बीवी ईवा ब्राउन ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

 हिटलर की शुरुआती जीवन

20 अप्रैल को ऑस्ट्रिया में जन्मा हिटलर पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अपने पिता की ही तरह सिविल सेवक नहीं बनना चाहता था। हिटलर की प्रारंभिक शिक्षा लिंज नामक स्थान पर हुई थी। पढ़ाई में कमजोर होने और संघर्ष करने के कारण वह स्कूल से ड्राप आउट हो गया। साल 1903 में पिता की मृत्यु के बाद एक आर्टिस्ट बनने के लिए वियना चला गया। हालांकि, वियना की अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने उसे सेलेक्ट नहीं किया, जिसके बाद हिटलर ने अपने भरण पोषण के लिए घरों में पेंटिंग करने का काम करने लगा।

एडोल्फ हिटलर को अपनी मौत का बहुत डर था। कहा जाता है कि अपनी मौत के डर से वह सीधा खाना नहीं खाता था। अपने सेवकों के खाना चखने के बाद ही वह खाना खाता था। हिटलर को लगता था कि ब्रिटेन उसको मारना चाहता था, जिसके कारण वह हर समय चौकन्ना रहता था।

कैसे हुआ था हिटलर का खात्मा?

हिटलर की सेनाएं पोलैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन के कई हिस्से जीतते जा रही थीं, यहां तक कि रूस में भी हिटलर की सेनाएं घुस गईं. लेकिन अमेरिका के वर्ल्ड वॉर में उतरने के बाद 1945 के शुरुआती महीनों में पावर बैलेंस बदला और हिटलर के लिए बुरी खबरें आने लगीं. ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों से जर्मन सेनाएं अचानक जंग हारने लगीं. रूस, ऑस्ट्रेलिया से लेकर फ्रांस-ब्रिटेन तक में लड़ रहीं जर्मन सेनाएं सरेंडर करने लगीं.

यूरोपीय और रूसी सेनाएं जर्मनी में घुसती चली गईं. अपने दफ्तर के चारों ओर से घिरने के बाद और इटली के तानाशाह मुसोलिनी के खात्मे की खबर मिलने के बाद हिलटर समझ गया कि हार अब निश्चित है. 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने अपने दफ्तर के बंकर में अपनी पिस्टल का ट्रिगर दबाकर खुदकुशी कर ली.

हिटलर को हर समय यह डर सताया करता था कि उसको ब्रिटेन मारना चाहता है, जिसके कारण वह हर समय चौकन्ना रहता था। वहीं 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में एडोल्फ हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Leave a Reply

error: Content is protected !!