Breaking

आर्मी जवान को शराब पीने से रोका तो पत्नी को मारी गोली

आर्मी जवान को शराब पीने से रोका तो पत्नी को मारी गोली

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना पंचायत अंतर्गत गोरवा टोला गांव में रविवार की रात आर्मी के जवान नरेश साह ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी सहित तीन लोगों को गोली मार दी। पत्नी के पैर में गोली लगी है। तीनों घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है। शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस जवान को गिरफ्तार कर ली है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस उसके घर से शराब भी बरामद की है। बताया जाता है कि नशे में धुत जवान ने पहले पत्नी की पिटाई की। उससे बचने के लिए पत्नी घर से निकल गई तो वह लाइसेंसी बंदूक लेकर पत्नी को गांव में खोजने लगा। पत्नी को बचाने गए गांव के लोगों पर भी आर्मी जवान ने फायरिंग कर दी। जिसमें गांव की एक महिला व लड़की को भी गोली लग गई।

घायल आर्मी जवान की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उनका पति आर्मी में तैनात हैं। शनिवार को छुट्टी लेकर घर आए थे। साथ में एक बैग शराब भी लाए हैं। दिनभर शराब के नशे में रहते हैं और मेरे साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद पति ने पहले लाठी-डंडों से पीटा। उसके बाद मैं किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकली, तो फिर पति दोनाली बंदूक लेकर बाहर आया। दो गोली हवा में फायरिंग किया। फिर मुझे खोजते हुए गांव में गया और जैसे ही मुझ पर नजर पड़ी फायरिंग कर दी। जिससे पैर में गोली लग गई। वहां पर बैठी एक महिला और एक लड़की को भी गोली लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तीनों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि आर्मी जवान नरेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस बंदूक से उसने गोली चलाई उस बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। उसके घर से कुछ शराब भी मिली हैं। पत्नी व घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!