शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?
शादी में क्या खाएं और क्या छोड़ें?
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

शादियों में रस्म-रिवाज के अलावा जो सबसे खास चीज होती है वो हैं शादी का खाना। दर्जनों लजीज व्यंजन, वेज से लेकर नॉन वेज के कई ऑप्शन से लेकर स्वीट डिशेज तक लोगों के मन को खूब लुभाता भी है। लेकिन अकसर ये देखा जाता है कि ज्यादातर मेहमान इस उलझन में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या न खाएं।
इसी आम समस्या से तंग आकर बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पंकज ने एक अनोखा AI टूल बनाया है। यह टूल बुफे को स्कैन करके पर्सनलाइज्ड खाने का प्लान बनाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा डिशेज ट्राई कर सकें बिना पेट पर बोझ डाले।
कैसे काम करता है ये टूल?
ये टूल एक AI एजेंट है जो पूरे बुफे को स्कैन करता है और आपको एक गेम प्लान देता है। यह कंप्यूटर विजन का इस्तेमाल करके हर डिश को पहचानता है। फिर ‘स्टमक वॉल्यूम फिजिक्स के आधार पर कैलकुलेट करता है कि क्या खाना है, क्या स्किप करना है और कितनी मात्रा में लेना है। इसका मकसद ज्यादा वैरायटी एंजॉय करना लेकिन डिसकम्फर्ट से बचना है।
लोगों को रास आ रहा आइडिया
ये टूल अभी बहुत शुरुआती स्टेज में है। इसका डेवलपर पंकज ने इसे सिर्फ एक दोस्त की शादी में टेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट काफी अच्छे रहे। ज्यादा टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन आइडिया लोगों को पसंद आ रहा है।
अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने मजाक में लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरी कंप्यूटर साइंस डिग्री इसी काम की थी।”
सोशल मीडिया पर क्या है लोगों का रिएक्शन?
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस आइडिया को खूब सराहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये तो क्रेजी है। इतना अच्छा आइडिया कैसे सोचा? AI का असली इस्तेमाल यही होना चाहिए।” हालांकि कुछ यूजर्स ने मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा, “AI के रिजल्ट आने तक चाचा लोग सब खत्म कर देंगे।”
शादी में क्या खाएं और क्या छोड़ें?
शादियों में एक बड़ी समस्या सभी को होती है कि क्या खाया जाए और क्या छोड़ा जाए? ढेरों पकवानों के बीच लोग अक्सर ऐसा बहुत कुछ खा लेते हैं कि पेट तुरंत भर जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए बेंगलुरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने AI टूल बना दिया। इसका नाम BuffetGPT है। रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज का कहना है कि उनका AI टूल बता सकता है कि आप किस तरह से शादी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पकवानों का आनंद ले सकते हैं। इसे लेकर एक पोस्ट X पर भी किया गया है।
क्या है BuffetGPT और कैसे करता है काम?
रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) पंकज का बुफे जीपीटी कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। उनका एआई पूरे बुफे काउंटर को स्कैन करता है और हर एक डिश की पहचान करता है। इसके बाद यह आपके लिए एक प्लान तैयार करके देता है। इस प्लान में बताया गया होता है कि आप शादी के पकवानों में क्या कितना खा सकते हैं और कैसे ज्यादा से ज्यादा पकवानों का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह टूल Stomach Volume Physics का इस्तेमाल भी करता है ताकि पेट भरने से पहले आप हर डिश को एन्जॉय कर पाएं। फिलहाल यह एक अर्ली स्टेज प्रोजेक्ट है, जिसे पंकज ने अपने दोस्त की शादी में टेस्ट किया और इसके नतीजे काफी अच्छे रहे।
इंटरनेट पर बुफे जीपीटी की धूम
पंकज के इस खास एआई टूल की जानकारी इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैलने लगी। लोगों को पंकज का आइडिया काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि AI को रियल लाइफ प्रॉबलम सॉल्व करने वाला होना चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो X पर लिखा भी कि शुक्रिया उस समस्या का हल निकालने के लिए जिसे आज तक किसी ने पहचाना ही नहीं था। वहीं किसी ने पंकज को सलाह दी कि इसमें कैटरर की रेटिंग चेक करने का फीचर भी जोड़ना चाहिए।
- यह भी पढ़े…………
- रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..
- पटना सिटी में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

