बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के साथ: ई सच्चिदानंद राय
बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर टीडीआरए ने विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय को सौंपा ज्ञापन:
श्रीनारद मीडिया,पंकज मिश्रा, अमनौर/छपरा (बिहार):

बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षकों को अन्य बीपीएससी द्वारा चयनित कर्मियों की तरह 7वें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर टीडीआरए का एक शिष्ट मंडल संघ के जिलाध्यक्ष कुमार मृणाभ के नेतृत्व में बिहार विधान परिषद के सदस्य ई सच्चिदानंद राय को उनके बनियापुर प्रखंड अंतर्गत लौंवा छतवा स्थित निजी आवास पर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर ई सच्चिदानंद राय ने शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग को गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाने का काम करूंगा। उन्होंने शिक्षक साथियों से कहा कि आप सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आप अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहें, मैं आपके साथ हूं।
टीडीआरए के जिलाध्यक्ष कुमार मृणाभ ने बयान जारी कर बताया कि सारण स्थानीय निकाय के विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय का यह आश्वासन बीपीएससी से चयनित शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। टीडीआरए की टीम ने भरोसा जताते हुए कहा कि शीघ्र ही शिक्षकों को उनका वैधानिक एवं समान अधिकार प्राप्त होगा।
शिक्षकों के सम्मान और अधिकार की इस लड़ाई में सहयोग और समर्थन देने के लिए टीडीआरए के जिलाध्यक्ष सह शिक्षक कुमार मृणाभ ने पूरी टीम की ओर से ई सच्चिदानंद राय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर टीडीआरए के जिलाध्यक्ष कुमार मृणाभ के साथ पानापुर के प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, इसुआपुर के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार गिरि, एकमा के प्रखंड अध्यक्ष कुमार आशुतोष तथा एकमा प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार सिंह सहित कई अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार
सारण के जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त
सारण के जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त
बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
बनारस में 2 वर्षों से सीवर जाम, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर
असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया
सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

