सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ एम सावर्ण‚  भगवानपुर हाट‚  सिवान (बिहार)

एनएन 331 पर मुख्यालय के भगवानपुर गांव में मंगलवार को बाइक से जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक महिला जी बी नगर थाना क्षेत्र के धराजपुर गांव के अरविन्द पंडित की पत्नी ज्ञान्ती देवी 32 वर्ष थी। वह अपने देवर गोविन्द पंडित के साथ मंगलवार को अपने ससुराल धराजपुर से बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव अपने मामा के श्राद्ध संस्कार में शामिल होने जा रही थी। तभी रास्ते में भगवानपुर गांव में मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उसे तत्काल बगल के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचते हीं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके शव को उसके ससुराल ले जाया गया। इसकी खबर लगते हीं ससुराल एवं मायके भगवानपुर के सोंधा नी में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उसकी मां मीना देवी अपने भाई के श्राद्ध में भाग लेने के लिए सिहोरिया गई हुई है। मृतका का पति अरविन्द पंडित अरब देश में है। उसके पिता अमीरका पंडित नासिक में रहते हैं। वर्ष 2010 में उसकी शादी हुई थी। उसका एकलौता पुत्र आदित्य कुमार करीब सात वर्ष का है।

यह भी पढ़े

क्या मीडिया की घेराबंदी की जा रही है?

भारत के लिये कितनी ज़रूरी है बुलेट ट्रेन?

  पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अवधेश पाण्डेय ने रघुनाथपुर वासियो को दी है नवरात्रि की शुभकामना

दहेज हत्या कांड के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया गया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!