महिला मेंबर्स ने स्पीकर से राहुल की शिकायत,क्यों?

महिला मेंबर्स ने स्पीकर से राहुल की शिकायत,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर सदन में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा- एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं। ये आज देश को पता चल गया।

अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन आज सबसे पहले राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कही जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

स्पीकर से राहुल की शिकायत
भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है। करंदलाजे ने कहा- सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है।

वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि भारत की संसद के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसके सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।

भाजपा सांसदों ने राहुल को बर्खास्त करने की मांग की
भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत सदन से बर्खास्त किया जाना चाहिए। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा- राहुल पश्चिमी शैली में पले-बढ़े हैं इसलिए ऐसा रिजल्ट देखने को मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- संसद में राहुल गांधी ने जो आचरण दिखाया वह शालीनता के खिलाफ है। संसद में कोई फ्लाइंग किस देता है क्या? क्या हो गया है राहुल गांधी को?

प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- भाजपा को नफरत की आदत हो गई है
शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- घटना के दौरान मैं भी वहां मौजूद थी। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो सभी मंत्री खड़े थे। वे उन्हें बोलने से रोक रहे थे। उन्होंने स्नेह भरा इशारा किया, उससे आपको क्या दिक्कत है?

आप लोगों को नफरत की इतनी आदत हो गई है कि आप प्रेम, स्नेह के भाव को समझ नहीं पाते। आपने राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें उनके आवास से बाहर कर दिया। वह अपना मुकदमा जीतकर वापस आए। फिर भी वह नफरत से आपसे बात नहीं कर रहे हैं। यदि आपको कोई समस्या है, तो यह आपकी समस्या है, किसी और की नहीं।

यह भाजपा महिला सांसदों की चिट्ठी है। इन्होंने स्पीकर से लिखित शिकायत की है।
यह भाजपा महिला सांसदों की चिट्ठी है। इन्होंने स्पीकर से लिखित शिकायत की है।
राहुल लोकसभा में स्पीच देने के बाद चले गए। उन्हें राजस्थान जाना था।

संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच के साथ शुरू हुई। राहुल ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की। राहुल ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैं रिलीफ कैंप गया। महिलाओं और बच्चों से बात की। प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!