यास’ का बिहार में भी होगा जोरदार असर, दो दिन हैं भारी बारिश के आसार

यास’ का बिहार में भी होगा जोरदार असर,दो दिन हैं भारी बारिश के आसार

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

आज सोमवार से यास तूफान का असर दिखने लगेगा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज यास तूफान में तब्‍दील हो जाएगा। सोमवार की शाम से इस तूफान के खतरनाक होने की पूरी संभावना है। यास तूफान के बनने के बाद उत्‍तर-पश्चिम में बढ़ने की उम्‍मीद है। इसका असर पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के साथ यूपी, झारखंड और बिहार में भी दिखेगा। यास तूफान के कारण बिहार में भारी बारिश के आसार हैंं। तूफान का असर मंगलवार से देश के मैदानी इलाकों में दिखेगा। इसके कारण मैदानी इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञाग ने बिहार के लिए ब्‍लू अलर्ट जारी किया है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

आज से ही दिखेगा असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि 26 मई से तूफान के पश्चिम बंगाल व ओडिशा के समुद्र तट से टकराने की उम्मीद है। उसके बाद देश के मैदानी भागों में जमकर बारिश के आसार हैं। बिहार में भी यास तूफान के कारण जमकर बारिश होगी। उन्‍होंने बताया कि बे ऑफ बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। सोमवार को यह तूफान बनकर उत्‍तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। सोमवार शाम या मंगलवार से इस तूफान के खतरनाक होने की पूरी आशंका है। अब तक के अध्‍ययन के अनुसार 26 मई से इस तूफान के ओडिशा के समुद्री तट से टकराने की उम्‍मीद है। हालांकि सोमवार से ही इसका असर देश के मैदानी भागों में दिखने लगेगा।

लगातार बढ़ रहा तापमान

उन्‍होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश में मैदानी भाग में पछुआ का प्रवाह जारी है। पछुआ के कारण पटना सहित पूरे बिहार में गर्मी और उमस बढ़ गई है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले शनिवार को 35 डिग्री के करीब और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इस तरह से देख  सकते हैं कि अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार को भागलपुर सर्वाधिक गर्म स्‍थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!